suvichar

Kisan Andolan : भाकियू के पदाधिकारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए की प्रार्थना

Updated: शनिवार, 19 दिसंबर 2020 (15:02 IST)
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में डीएनडी फ्लाईवे के नजदीक दलित प्रेरणा स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के पदाधिकारियों ने शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दिए जाने की प्रार्थना की।

धरना स्थल पर किन्नर समाज के लोगों ने पहुंचकर किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया तथा वहां पर कृषि कानूनों के खिलाफ गाना गाकर नृत्य भी किया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने कहा कि आज सभी पदाधिकारियों एवं किसानों ने दलित प्रेरणा स्थल पर लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष सरकार को सद्बुद्धि दिए जाने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि सरकार विवेकपूर्ण निर्णय नहीं ले रही है, करीब 20 दिनों से चल रहे किसानों के धरना-प्रदर्शन का भी सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है, सरकार पूरी तरह से किसानों की अनदेखी कर रही है, जो उसे महंगी पड़ेगी।

सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है, लेकिन किसानों का यह आंदोलन अब जनक्रांति का रूप ले चुका है और किसान विरोधी कृषि कानूनों के वापस होने के बाद ही यह आंदोलन समाप्त होगा।(भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

बाहुबली ब्रजभूषण शरण सिंह पर रामदेव की कंपनी ने ठोका 50 करोड़ का मानहानि केस, जानिए क्या है पूरा मामला

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

इमरान को जेल में धीरे-धीरे मार रहे आसिम मुनीर, इमरान के बेटों का सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

अगला लेख