suvichar
✕

धरने पर डटे किसान को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में एडमिट, हालत नाजुक

Updated: मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (14:39 IST)
गाजियाबाद। तीन कृषि कानूनों के विरोध में लगभग डेढ़ माह से किसान आंदोलन कर रहे है। सर्दी का सितम भी इस आंदोलन को डगमगा नहीं सका। आज सुबह यूपी बॉर्डर पर धरना दे रहे एक बुजुर्ग किसान को दिल का दौरा पड़ गया।

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को झटका, कृषि कानून के अमल पर रोक
आनन-फानन में ड्यूटी पर तैनात में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
 
दिल का दौरा पड़ने वाले किसान का नाम नसीम है और वह आंदोलन की शुरुआत से ही दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं।
 
किसान नसीम मुजफ्फरनगर जिले के सिकरी गांव निवासी है और उनकी उम्र करीब 60 है। आज सुबह लगभग 10 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
 
किसान आंदोलन की देखरेख में तैनात पुलिसकर्मियों का आज मानवीय चेहरा भी देखने को मिला है। नसीम की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। अकेले ही कौशांबी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने नसीम गोद में उठाया और अपनी गाड़ी से निकट के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख