सोमवार, 30 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. farmers protest: farmers calls India band
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (07:40 IST)

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद, जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद...

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद, जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद... - farmers protest: farmers calls India band
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर 4 महीने से प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चे के अनुसार देश भर में राष्ट्रव्यापी बंद 26 मार्च को सुबह छह बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा।
 
वहीं, देश में आठ करोड़ व्यापारियों के प्रतिनिधित्व का दावा करनेवाली ‘कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ ने कहा कि 26 मार्च को बाजार खुले रहेंगे क्योंकि वह ‘भारत बंद’ में शामिल नहीं है। संगठन के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि हम कल भारत बंद में शामिल नहीं हो रहे हैं। दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बाजार खुले रहेंगे। जारी गतिरोध का समाधान केवल वार्ता प्रक्रिया से किया जा सकता है। कृषि कानूनों में संशोधन पर चर्चा होनी चाहिए जो मौजूदा कृषि को लाभ योग्य बना सकते हैं।
 
संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलकारी किसानों से अपील की कि वे बंद के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी गलत चर्चा या टकराव में शामिल न हों। जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद, किन सेवाओं पर पड़ सकता है...
 
क्या रहेगा बंद
-संयुक्त किसान मोर्चे के अनुसार, संपूर्ण भारत बंद के तहत सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान बंद रहेंगे। 
-भारत बंद का प्रभाव दिल्ली में भी दिखेगा।
-किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि संगठित और असंगठित क्षेत्र से जुड़ी ट्रेड यूनियनों और परिवहन एवं अन्य संगठनों ने ‘भारत बंद’ के किसानों के आह्वान को अपना समर्थन दिया है।
-सड़क और रेल परिवहन को अवरुद्ध किया जाएगा तथा बाजार भी बंद रहेंगे।
-किसान नेता दर्शनपाल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि बंद के दौरान सब्जियों और दूध की आपूर्ति भी रोकी जाएगी।
 
क्या रहेगा खुला : 
-एंबुलेंस और अग्निशमन जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद के दौरान अनुमति होगी।
-किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि चुनावी राज्यों-तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी के लोगों से बंद में शामिल नहीं होने की अपील की गई है।
 
ये भी पढ़ें
26 मार्च : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर...