Hanuman Chalisa

किसान आंदोलन पर भाजपा विधायक का विवादित बयान, उग्रवादी, लुटेरे से लेकर बर्ड फ्लू के षड्यंत्र तक सब याद आया

Updated: रविवार, 10 जनवरी 2021 (18:42 IST)
कोटा। राजस्थान के कोटा से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने शनिवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि देश को नष्ट करने की इच्छा रखने वाले उग्रवादी और लुटेरे केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों में संभवत: शामिल हो गए हैं।
 
विधायक ने आरोप लगाया कि ‘तथाकथित’ किसानों को देश की चिंता नहीं है, वे स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा अन्य विलासिताओं का आनंद ले रहे हैं और पिकनिक मना रहे हैं।
 
उन्होंने यहां जारी एक वीडियो में बयान दिया कि प्रदर्शनकारी किसान प्रदर्शन स्थल पर मुर्गे-मुर्गियों का मांस और बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने का षड्यंत्र रच रहे हैं।
 
राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा विधायक के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक टिप्पणी बताया और कहा कि यह भाजपा की विचारधारा को दर्शाती है।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सीमाओं पर किसान कृषि कानून वापस लेने की मांग को लकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच 8 दौर की बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका है।  

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

दवाओं पर अब तक लागू नहीं हुआ नया नियम, पूरी स्‍ट्रिप खरीदने को मजबूर मरीज, पैकेजिंग बदली तो बढ़ेगा जेब पर भार

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

अगला लेख