Hanuman Chalisa
✕

भारत बंद से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जाम, ट्रेनें भी थमीं, केरल में सड़कें सुनसान, तस्वीरों में देखें बंद का असर

Updated: सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (11:03 IST)
तीन नए कृषि कानूनों के एक साल पूरा होने के मौके पर किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते एक तरफ दिल्ली की सीमाओं पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है।
 
 
कई शहरों में ट्रेनें भी थम गई हैं। दिल्ली से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला गाजीपुर बॉर्डर किसान आंदोलनकारियों ने जाम कर दिया है। इसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस रूट पर चलने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि नेशनल हाईवे 9 और नेशनल हाईवे 24 दोनों ओर से किसान आंदोलन के चलते बंद कर दिया गया है। 
यूपी से आने वाले और इस रास्ते से यूपी जाने वाले लोगों को इस रूट की बजाय दूसरे रास्तों से गुजरना चाहिए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि यूपी से आने और जाने वाले लोगों को डीएनडी, विकास मार्ग, सिग्नेचर ब्रिज, वजीराबाद रोड आदि रास्तों से गुजरना चाहिए।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के "भारत बंद" का सोमवार को समर्थन किया और कहा कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह अखंड है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

गुजरात में 30 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, 136 बस स्टेशनों पर खुलेंगे ग्राम हाट

CJP protest LIVE: दिल्ली में आज भी सख्ती, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बहाल, दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को किया गया रिहा

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

अगला लेख