ganesh chaturthi

MIG-21: क्यों कहा जाता है लड़ाकू मिग-21 विमानों को फ्लाइंग कॉफिन?

Updated: सोमवार, 8 मई 2023 (20:45 IST)
Mig-21 crash in Rajasthan: राजस्थान में सूरतगढ़ से उड़ान भरने के बाद वायुसेना का मिग-21 (MIG-21) दुर्घटनाग्रस्त (Crashed) हो गया। यह विमान हनुमानगढ़ जिले बहलोलनगर में एक घर के ऊपर गिर गया, जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। विमान का पायलट सुरक्षित है। भारतीय वायुसेना के इतिहास पर नजर डालें तो मिग-21 (Russian built Mikoyan-Gurevich)  ही ऐसा लड़ाकू विमान है, जो सबसे ज्यादा दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसके चलते कई पायलट शहीद हो गए। 
 
यदि दुर्घटना की बात की जाए तो अब तक देश में मिग-21 के करीब 400 से ज्यादा विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं। दुर्घटनाग्रस्त होने वाले लड़ाकू विमान मिग के रिकॉर्ड को देखते हुए इस फ्लाइंग कॉफिन भी कहा जाने लगा। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस विमान की कोई विशेषता नहीं है।
 
1971 के युद्ध में लड़ाकू मिग विमानों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूत कर दिया था। इसकी स्पीड के कारण इस रूसी लड़ाकू विमान से अमेरिका भी खौफ खाता है। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद 27 फरवरी 2019 को मिग विमान से ही विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय सीमा में घुसे लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराया था। 
मिग दुर्घटनाओं के मद्देनजर 2025 तक इन्हें वायुसेना की सेवा से हटा लिया जाएगा। एक जानकारी के मुताबिक इस वक्त करीब 50 मिग-21 विमान सेवा में बने हुए हैं। दरअसल, भारतीय वायुसेना में मिग-21 लड़ाकू विमानों की जगह अत्याधुनिक सुखोई-30 और स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) जैसे अधिक सक्षम विमान ले रहे हैं। 
 
मिग पर संसद में पब्लिक अकाउंट कमेटी दुर्घटनाओं के मामले में मिग का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। 21 मार्च 2002 में संसद में पब्लिक अकाउंट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि भारतीय वायुसेना में होने वाले कुल एक्सीडेंट में से 62 फीसदी एक्सीडेंट मिग विमानों से हुए हैं।
पहली बार इन रूसी विमानों को 1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया था। रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 60 साल के इतिहास में 400 से ज्यादा मिग-21 विमान क्रैश हो चुके हैं। इन हादसों में करीब 200 पायलट शहीद हो चुके हैं। इन हादसों में 60 से ज्यादा आम नागरिकों की भी मौत हो चुकी है। पिछले 16 महीनों के रिकॉर्ड पर ही नजर डालें तो मिग-21 से जुड़े 7 हादसे हो चुके हैं। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख