Daily Horoscope

सरकार ला रही ‘देशी ई-कॉमर्स’, अब क्‍या होगा ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट, बिगबॉस्‍केट और जोमैटो का, जानिए क्‍या है प्रोजेक्‍ट और ‘सरकार का मकसद’

Updated: गुरुवार, 18 मई 2023 (17:54 IST)
कैसा हो अगर ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट, बिगबॉस्‍केट और जोमैटो जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह ही काम करने वाला प्‍लेटफॉर्म भारतीय सरकार शुरू कर दें। उस सरकारी ई-कॉमर्स कंपनी पर भी आप ठीक उसी तरह से शॉपिंग या किसी भी तरह की खरीददारी और अपना बिजनस कर सकें। वो भी ज्‍यादा सुविधाओं के साथ। जी हां, ऐसा होने वाला है।

सरकार अपनी देश के तमाम बाजारों पर कब्‍जा जमा चुकी विदेशी कंपनियों को चुनौती देने के लिए अपनी खुद की ई-कॉमर्स कंपनी ला रही है। इसकी लगभग शुरुआत भी हो चुकी है। देश के 5 शहरों में पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर इसका श्रीगणेश हो चुका है।

दरअसल, ओएनडीसी के तहत खरीददार और विक्रेता को एक ही प्लेटफॉर्म पर होने की जरूरत नहीं है। सरकार को उम्मीद है कि यह भी यूपीआई (UPI) जैसी एक क्रांति ला सकता है।

डिजिटल इंडिया के तहत होगा काम
यह प्रोजेक्‍ट डिजिटल इंडिया के तहत किया जा रहा है। बता दें कि मोदी सरकार पहले ही यूपीआई (UPI) ला चुकी है, अब सरकार अपना एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (Govt Ecommerce Platform) भी ला रही है।

ऐमजॉन या फ्लिपकार्ट पर नहीं होंगे निर्भर
अब आपको शॉपिंग के लिए सिर्फ ऐमजॉन या फ्लिपकार्ट पर निर्भर नहीं रहना होगा। सरकार अब आपको एक सरकारी ऑप्‍शन दे रही है। शुक्रवार को सरकार ने पांच शहरों दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, भोपाल, शिलांग और कोयंबटूर में डिजिटल कॉमर्स के लिए खुले नेटवर्क (ONDC) का पायलट चरण शुरू किया है।

5 शहर जहां शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्‍ट
इन शहरों में पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर करीब 150 खुदरा विक्रेताओं को जोड़ने का टारगेट रखा है।
ओएनडीसी को आज कुछ चुनिंदा उपभोक्ताओं, विक्रेताओं और लॉजिस्टिक प्रदाताओं के लिए शुरू किया गया। अभी दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, भोपाल, शिलांग और कोयंबटूर में 150 खुदरा विक्रेताओं को जोड़ने का टारगेट रखा गया है।

ऐसा क्‍यों कर रही सरकार?
इस प्रोजेक्‍ट का मकसद दो बड़ी बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रभुत्व पर कंट्रोल करना है। दरअसल, ये कंपनियां देश के आधे से अधिक ई-कॉमर्स व्यापार को नियंत्रित करती हैं, बाजार तक पहुंच को सीमित करती हैं, कुछ विक्रेताओं को तरजीह देती हैं और आपूर्तिकर्ताओं के मार्जिन को कम करती हैं।

काम कैसे करेगा ONDC?
ONDC के तहत खरीददार और विक्रेता को एक ही प्लेटफॉर्म पर होने की जरूरत नहीं है। दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर कोई भी बिजनस ट्रांजेक्शन करने के लिए खरीदार और विक्रेता को एक ही प्लेटफॉर्म पर होना जरूरी होता है। इसके तहत बिजनस और ग्राहक अपने मर्जी के कोई भी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर के ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट, बिगबास्केट, ग्रोफर्स और जोमैटो जैसे तमाम प्लेटफॉर्म्स को DPIIT और QCI की तरफ से बनाए गए प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करना होगा।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस