ramcharitmanas

UPSC Recruitment 2022 Notification: यूपीएससी CAPF AC भर्ती परीक्षा के 253 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Updated: गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (14:04 IST)
UPSC 
 
upsc.gov.in पर 20 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए गए हैं, जिसमें UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेट भर्ती 2022 के लिए एक नोटिफिकेशन (Notification) जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार अगस्त 2022 में 250+ वैकेंसी के लिए भर्ती परीक्षा होंगी। संबंधित पोस्ट के लिए कुल 253 पदों के लिए वैकेंसी रिक्त हैं। 
 
इस संबंध केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2022 (UPSC CAPF AC Recruitment 2022 Exam) का नोटिफिकेशन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी किया है तथा ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल, 2022 से शुरू हो चुके हैं, इस पोस्ट के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 10 मई 2022 रखी गई है। अत: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं तथा ये सबमिशन upsconline.nic.in पर ऑनलाइन किए जाने चाहिए। 
 
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा यूपीएससी सीएपीएफ एसी 2022 की परीक्षा (Exam Date) 07 अगस्त 2022 को आयोजित की जानी है।
 
इस संबंध में जनरल और ओबीसी कैटेगरी के योग्य उम्मीदवारों को 200 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा तथा एससी, एसटी और सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। डेबिट, क्रेडिट कार्ड तथा एसबीआई नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से उम्मीदवारों को फीस का भुगतान ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके लिए आपको यूनियन पब्लिक सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। 
 
वैकेंसी डिटेल्स- UPSC Recruitment 2022 
BSF - 66 पद
CRPF - 29 पद
CISF - 62 पद
ITBP - 14 पद
SSB - 82 पद
 
कुल- 253 खाली पद। 
 
यूपीएससी सीएपीएफ एसी 2022 की महत्वपूर्ण डेट्‍स-UPSC CAPF AC Dates 
 
यूपीएससी सीएपीएफ एसी नोटिफिकेशन रिलीज डेट- 20 अप्रैल 2022
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 20 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 10 मई 2022
सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा तारीख- 07 अगस्त 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तारीख- 20 जुलाई 2022।

 
आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति को UPSC CAPF AC 2022 के लिए, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या समान योग्यता होना अतिआवश्यक है। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है। 
 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख