dharma sangrah

Govt Jobs : सैनिक स्कूल में मेस मैनेजर के पद खाली, सैलरी मिलेगी प्रतिमाह 29,200 से 92,300 रुपए तक

Updated: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (16:22 IST)
Sainik School Recruitment: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया (purulia) के सैनिक स्कूल में मेस मैनेजर के पद पर आवेदन मांगे गए हैं। यहां मेस में कार्यरत पदों पर नियुक्तियां की जानी है। अगर आप भी कैटरिंग के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं तो इस वैकेंसी के लिए दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ लें। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई, 2022 रखी गई है। 
 
Sarkari Naukri 2022 के तहत इस वैकेंसी के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को 5वें वेतनमान के तहत 29,200 से लेकर 92,300 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी प्रदान की जाएगी। इस आवेदन के लिए वो उम्मीदवार पात्र होंगे, जिनके पास मैट्रिक या इसके समकक्ष की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होगी। तथा सिविल, रक्षा सेवाओं या किसी अन्य समान संगठन में स्वतंत्र रूप से खानपान का काम करने का 5 साल का कम से कम अनुभव रखने वाले भी इस जॉब के लिए आवेदन कर सकेंगे। 
 
इसके अलावा अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कैटरिंग में डिप्लोमा या डिग्री और किसी जूनियर कमीशन अधिकारी या खानपान व्यवसाय से समकक्ष या 5 साल से अधिक के खानपान के अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी इस आवेदन को भेजने के योग्य होंगे। इस चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 1 अप्रैल, 2022 को 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। तथा सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 400 रुपए है और एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपए है आवेदन फीस तय की गई है। 
 
इस नौकरी को पाने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार सैनिक स्कूल की वेबसाइट www.sainikschoolpurulia.com पर जाकर आवेदन भेज सकते हैं। इस  आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार को एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी डाउनलोड करके तथा उसे भरकर प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल पुरुलिया को भेजनी होगी। 
 
चयनित उम्मीदवार, जो कि आवेदन में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे, उन्हें टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा तथा चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात यह शानदार नौकरी पाने का अवसर प्राप्त होगा। अत: उम्मीदवारों को सलाह हैं कि नौकरी का यह शानदार न गंवाते हुए शीघ्र ही 6 मई से पहले आवेदन भेजकर अपना स्थान सुनिश्चित कर लें। इसके अलावा चयनित उम्मीदवार को आकर्षक भत्ते और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

ALSO READ: AIIMS Recruitment 2022 : भोपाल एम्स में 159 पदों पर होगी भर्ती, 67,700 रु. होगा वेतन

ALSO READ: ESIC Recruitment 2022 : बिना परीक्षा दिए मिलेगी जॉब, जानिए कैसे?

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख