बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. करियर
  3. Exam Fever 2022
  4. reet 2022 registration date
Written By

REET 2022 Registration : रीट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए क्या है आखिरी डेट

REET 2022 Registration : रीट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए क्या है आखिरी डेट - reet 2022 registration date
Teachers Exam
 
REET 2022 Registration: 18 अप्रैल 2022 से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 मई 2022 तक जारी रहेंगे। रीट (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित की जाएगी।

इसमें राजस्थान रीट 2022 परीक्षा पेपर लेवल-1 और 2, 23 और 24 जुलाई 2022 को दो शिफ्ट में यानी सुबह 10 से 12:30 बजे तक तथा दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
 
आरईईटी 2022 (REET 2022) यानी रीट परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करते वक्त उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 550 रुपए तथा जो उम्मीदवार दोनों पेपर में उपस्थित होना चाहते हैं उन्हें 750 रुपए का फीस शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। 

 
रीट जुलाई परीक्षा 2022 का पेपर पैटर्न और सिलेबस राजस्थान बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है, रीट सिलेबल और पैटर्न चेक करने के लिए आप rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करके राजस्थान रीट परीक्षा 2022 पेपर-1 का सिलेबस और रीट परीक्षा 2022 पेपर- 2 का सिलेबस देख सकते हैं।
 
परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 14 जुलाई 2022 को शाम 4 बजे रीट एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार REET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (REET Admit Card 2022) चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 
 
परीक्षा (REET 2022 Registration) के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे REET की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

 
इसके लिए आपको सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर 'REET 2022' लिंक पर क्लिक करके, रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर जरूरी डिटेल्स भरना होगी तथा लॉग इन क्रेडेंशियल्स जनरेट करके यूजरआईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करना होगा। अब एप्लीकेशन फॉर्म भर कर तथा जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके एप्लीकेशन फीस जमा करके सबमिट पर क्लिक करना होगा।

यह प्रक्रिया पूर्ण होते ही कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें तथा प्रिंटआउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।