ramcharitmanas

IOCL में निकली वैकेंसी, 19 पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Updated: सोमवार, 9 मई 2022 (15:22 IST)
Indian Oil Jobs 
 
IOCL recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) हाल ही में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार इस नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो चुकी हैं तथा 28 मई 2022 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके लिए लिखित परीक्षा रविवार, 19 जून 2022 को होने की संभावना है।
 
इस संबंध में IOCL की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान में कुल 19 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। जिसमें 18 पद जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट प्रोडक्शन (Junior Engineering Assistant IV Production) तथा 1 पद जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट Instrumentation के पद पर भर्ती होने वाली है। जानकारी के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 30 अप्रैल तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। 
 
साथ ही सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष रखी गई है। ज्ञात हो कि इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसके अलावा 19 जून, 2022 तक उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की स्कैन की हुई कॉपी, पूरी तरह से हस्ताक्षरित, सभी स्व-सत्यापित समर्थन पत्रों के साथ prpcrecruitment@indianoil.in पर भी भेज सकते हैं।
 
अधिक जानकारी के लिए आईओसीएल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार www.iocl.com या www.iocrefrecruit.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। 

ALSO READ: Jharkhand SSC Recruitment 2022: JSSC में 991 क्लर्क एवं अन्य पदों पर होगी बंपर भर्ती, 10वीं/12वीं पास करें आवेदन

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख