ramcharitmanas

IAF Group C Recruitment 2022 : भारतीय वायु सेना में एलडीसी पदों पर होगी भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Updated: मंगलवार, 31 मई 2022 (16:19 IST)
IAF Group C Bharti 2022: भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा 'रोजगार समाचार/रोजगार' में एक विज्ञापन जारी किया है। जिसके अनुसार आईएएफ ने वायु सेना रिकॉर्ड कार्यालय में ग्रुप 'सी' सिविलियन पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के अंदर यानी 21 जून 2022 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें IAF ग्रुप सी भर्ती 2022 वेतन- लेवल-2, पे मैट्रिक्स 7वें सीपीसी के अनुसार दिया जाएगा। 
 
IAF ग्रुप सी भर्ती 2022 रिक्ति विवरण के अनुसार ग्रुप 'सी' सिविलियन के 5 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसमें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास; कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति (35 शब्द प्रति मिनट और 30 शब्द प्रति मिनट प्रत्येक शब्द के लिए 5 कुंजी अवसादों के औसत पर 10500 केडीपीएच/9000 केडीपीएच के अनुरूप शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। 
 
ज्ञात हो कि सभी पदों के लिए 18-25 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति को IAF ग्रुप-सी भर्ती 2022 आवेदन पत्र को विधिवत रूप से स्वप्रमाणित, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ, अंग्रेजी / हिंदी में विधिवत टाइप किया गया आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिन के अंदर (21 जून 2022) तक जमा करना आवश्‍यक होगा। 
 
अधिक जानकारी के लिए आप IAF Group C Recruitment 2022 Notification पर जाकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ALSO READ: पश्चिम बंगाल में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1666 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें डिटेल्स

ALSO READ: HPSSC Recruitment 2022 : एचपीएसएससी में निकली 1500 से भी अधिक पदों पर वैकेंसी, जानें डिटेल्स

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख