ramcharitmanas
✕

Indian Army Recruitment: विभिन्न ग्रुप-सी के 58 पदों पर होगी नियुक्तियां, 14 जून से पहले करें आवेदन

Updated: मंगलवार, 10 मई 2022 (17:24 IST)
Indian Army 
 
Army HQ Southern Command Recruitment 2022 : सेना मुख्यालय दक्षिणी कमान भर्ती 2022 के अंतर्गत मुख्यालय दक्षिणी कमान (बीओओ-वी) ने सफाई वाली, सफाई वाला, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), ड्राइवर ऑर्ड जीडीई सहित ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में एक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए 10वीं/12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे। रोजगार समाचार पत्र में दिए गए इस विज्ञापन के अनुसार प्रकाशन तिथि से 45 दिन यानी 14 जून 2022 तक आवेदन किए जा सकेंगे। 
 
सेना मुख्यालय दक्षिणी कमान भर्ती 2022 पात्रता मानदंड के अनुसार सफाई वाला, सफाई वाली तथा ड्राइवर के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है। एलडीसी (LDC) पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण के साथ कम्प्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग गति या कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग @30 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होना आवश्‍यक है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकार के मानदंड अनुसार आयु में छूट दी जाएगी तथा उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 
 
इसके लिए पद/यूनिट का नाम/पदों की संख्या यानी रिक्तियों का विवरण निम्नानुसार रहेगा- 
 
सफाईवाली- 46 पद। 
सफाईवाला- 1 पद। 
चालक क्रम Gde- 2 पद। 
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)- 9 पद। 
 
इस प्रकार कुल 58 पदों पर नियुक्तियां की जानी है। 
 
अत: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर ही आवेदन करना होगा यानी 14 जून 2022 तक आप आवेदन के पात्र होंगे। 
 
अधिक जानकारी के लिए योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में छपे विज्ञापन को देखकर ही आवेदन करें। 

ALSO READ: IOCL में निकली वैकेंसी, 19 पदों पर होगी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

ALSO READ: IISER Admission Test : IAT 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख