Hanuman Chalisa
✕

AIIMS Recruitment 2022 : भोपाल एम्स में 159 पदों पर होगी भर्ती, 67,700 रु. होगा वेतन

Updated: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (15:35 IST)
AIIMS
 
AIIMS Recruitment 2022 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS) में भोपाल में कई पदों पर जॉब ऑफर करते हुए एक वैकेंसी निकाली हैं। जिसमें इस भर्ती के तहत सीनियर रेजिडेंट के खाली पड़े पदों को भरा जाना है। एम्स भोपाल से निकली इस नौकरी में कुल 159 पदों पर नियुक्ति की जानी है। 
 
इन पदों पर नियुक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इसके लिए Level-11, Cell No. 01 7th CPC के मुताबिक, भत्ते (NPA को मिलाकर) 67,700- रुपए वेतन दिया जाएगा।
 
इसके लिए आवेदन फीस के अंतर्गत दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) जो सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन कर रहे हैं उनके लिए कोई आवेदन फीस नहीं रखी गई है तथा सामान्य/ ओबीसी वर्ग के लिए 1500 रुपए और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी श्रेणी के लिए 1200 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है। इसमें उम्मीदवारों की उम्र 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए तथा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। 
 
इस जॉब के लिए योग्यता मानदंड के तहत एनएमसी/डीसीआई/राष्ट्रीय महत्व के संस्थान द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री (MD/MS/DNB/MDS) होनी चाहिए। साथ ही एनएमसी/डीसीआई/राज्य चिकित्सा/डेंटल काउंसिल के साथ वैलिड रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आवेदन जमा कर सकते हैं। यह सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका है, अत: उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे एप्लीकेशन फॉर्म को जल्द ही भरकर सबमिट कर दें ताकि वेबसाइट ट्रैफिक की समस्या से बचा जा सकें। 
 
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार एम्स भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर जाकर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। 

ALSO READ: ESIC Recruitment 2022 : बिना परीक्षा दिए मिलेगी जॉब, जानिए कैसे?

ALSO READ: DTC Recruitment 2022 : दिल्ली परिवहन निगम में 367 पदों पर होगी भर्तियां, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी डेट

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख