Hanuman Chalisa

एक पेड़ की कहानी सुनें-1

मैं अंकुर छोटा सा--

Written By ND
Updated: गुरुवार, 4 जून 2009 (14:14 IST)
* स्वाति शैवा ल
NDND
नन्हे से बीज से अंकुरित होता एक जीवन... जिसकी नर्म, मुलायम कोंपलें छूने पर ठीक वैसे ही सिकुड़ जाती हैं, जैसे किसी नवजात शिशु की नाजुक हथेलियाँ मुड़ जाती हैं मुट्ठी में.. धीरे-धीरे फिर मिट्टी से अपना पोषण पाता वो बढ़ता जाता है... फिर कई साल हर तरह से मनुष्य तथा अन्य प्राणियों का भला करने के बाद एक दिन वो खुद भरभरा कर ढह जाता है और मानो कह जाता है... मैंने हमेशा कोशिश की तुम्हारा साथ देने की और आज इसी कोशिश का अंतिम पड़ाव है। जिंदगी की इस यात्रा में मैं तुम्हें जितना भी दे सका, मैंने दिया... अब अपना शरीर भी छोड़े जा रहा हूँ.. शायद किसी काम आ सके..

एक पेड़ जो हमें इतना देता है, बदले में क्या पाता है? चलिए जानें आज पेड़ की भावना, उसका जीवन, उसकी कहानी.. उसकी ही जुबानी-

मैं अंकुर छोटा सा--मैं आम की एक गुठली के खोल से बाहर कदम रख रहा हूँ। बस अभी कुछ ही देर पहले तो मैंने आँखें खोली हैं और सूरज की तेज किरण की चमचमाहट ने मुझे स्तब्ध कर दिया है। ठीक वैसे ही जैसे पहली बार फोटो खींचने पर किसी शिशु के साथ होता है। माँ का स्नेहिल आँचल मुझे पूरे समय दिलासे वाले स्पर्श के साथ ज़मीन से जुड़े रहने की सीख दे रहा है।

हवा मुझे धीरे-धीरे झूला झुला रही है। आस-पास खड़े मेरे परिवार के अन्य सदस्य तथा मित्र भी भी अपनी डालियाँ हिला कर मेरी आगवानी कर रहे हैं। मैं मुग्ध हूँ, ये सारा परिवेश देखकर और खुशी से एक अंगड़ाई लेकर मैं अपनी अधमुँदी पलकों को पूरा खोल लेता हूँ।

क्रमश:

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता