Hanuman Chalisa
✕

मैं वायु हूँ : सरल तरल हवा की दास्तां, किसने किया मुझे जहरीली

Updated: सोमवार, 5 जून 2023 (11:24 IST)
air
Air pollution : भोजन के बगैर कुछ दिन रहा जा सकता है। पानी के बगैर एक दिन रहा जा सकता है लेकिन वायु के बगैर एक पल भी नहीं रहा जा सकता है। ऐसे में जब हमें शुद्ध वायु नहीं मिलेगी तो आप समझें कि क्या हो सकता है। यदि हम उत्तम भोजन करते हैं, स्वच्छ पानी पीते हैं तो हमें अधिकार है कि हम स्वच्छ वायु भी ग्रहण करें। किनसे किया है इस वायु को जहरीला?  वायु का शुद्ध होना जीवन की दीर्घता के लिए बेहद जरूरी है। वायु से ही आयु है।
 
 
मैं वायु हूं (I am air) : पांच तत्वों में से एक मैं वायु हूं जो तुम्हारे शरीर के भीतर पांच प्रकार से रहती हूं- 1. समान, 2 प्राण, 3. उदान, 4. अपान और 5. व्यान। जब तुम्हारे प्राण निकलते हैं तो मैं ही निकलती हूं। मुझे ही प्राण कहा गया है। ब्रह्मांड में भी में भिन्न भिन्न रूप धारण करते बहती हूं। मुझे महसूस किया जा सकता है लेकिन देखा नहीं जा सकता है। मेरे कारण ही अग्नि की उत्पत्ति हुई है। जितना भी प्राण सब मैं ही हूं। मैं धरती का भी प्राण हूं। जो भी श्वांस ले रहा है वहां मैं ही हूं।
 
वायु क्या है-What is Air? : वायु गैसों का मिश्रण होती है। जिसमें नाइट्रोजन 78%, ऑक्सीजन 21%, ऑर्गन 0.9% और अन्य गैसे 0.1 प्रतिशत होती है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि वायु गैसों के 100% मिश्रण से बनती है। जिसका कोई भी रंग नहीं होता और यह सभी दिशाओं में अपना प्रभाव डालती है।
 
 
किसने किया मुझे जहरीला : 
1. वाहनों, विद्युत संयंत्र तथा फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं, गैसों के कारण हवा प्रदूषित होती है। वायु प्रदूषण के जिम्मेदार प्रमुख प्रदूषकों में मोनोऑक्साइड, क्लोरोफ्लोरोकार्बन, सल्फर डाइऑक्साइड और वाहनों और फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं शामिल है।
2. ज्वालामुखी की राख और धुएं से भी हवा प्रदूषित होती है। ज्वालामुखी से कार्बन डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन सल्फाइड निकलते हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य गैसें जैसे कि सल्फर डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन क्लोराइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन फ्लोराइड इत्यादि भी ज्वालामुखी से निकलती हैं जो वायु को दूषित करती हैं।
 
3. खेतों में जलाई जा रही पराली और जंगलों में लगी आग से भी वायु प्रदूषित होती है। 
 
4. कचरा शोधन या कचरे को जलाने से भी वायु प्रदूषित होती है। 
 
5. धुआं उगलते ईंट के भट्टे भी वायु को प्रदूषित करते हैं।
 
6. कोयला, जलावन लकड़ी और उपलों को जलाने से भी वायु प्रदूषित होती है।
 
7. जीवाश्म ईंधनों के अधिक इस्तेमाल और जंगलों की कटाई की वजह से वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों की मात्रा काफी बढ़ रही है। जीवाश्म ईंधन जैसे कि कोयला, तेल और प्राकृतिक गैसों का उपयोग। पेट्रोल गाड़ी के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस हवा को जहरीला बना देती है।
 
8. एसी और रेफ्रिजरेटर के कारण भी वायु प्रदूषित हो रही है, क्योंकि क्लोरोफ्लोरोकार्बन वायु प्रदूषण का एक खतरनाक रूप है। यह केमिकल रेफ्रिजरेटर को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस, झाग वाले उत्पाद और एयरोसोल कैन में पाया जाता है। यह धरती की ओजोन परत को डेमेज करता है, जिससे सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणें धरती पर पहुंचने लगती हैं।
 
9. वृक्ष की तादाद कम होते जाने के कारण भी वायु प्र‍दूषित हो रही है क्योंकि वृक्ष हवा में स्थित कार्बन डाई आक्साइड को सोखकर ऑक्सीजन को छोड़ते हैं।
 
10. वातावरण में मौजूद हानिकारक जीवन नाशक और जहरीले पदार्थ एकत्रित होकर वायु प्रदूषित कर देते हैं। पृथ्वी के वायुमंडल में हानिकारक प्रदूषक जैसे धूल और मिट्टी के कण, रसायन और अन्य सूक्ष्म जीव इत्यादि के शामिल होने को वायु प्रदूषण कहा जाता है।
 
वायु प्रदूषण का प्रभाव : वैज्ञानिक कहते हैं कि वायु प्रदूषण (ग्रीन हाउस गैसों) के कारण धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। ग्लेशियर पिघल रहे हैं और ऑक्सिजन कम होती जा रही है। इससे कुदरत का मौसम और जलवायु चक्र बदल रहा है और जल भी खत्म हो रहा है। वायु प्रदूषण के कारण जहां मानव की उम्र पर असर पड़ रहा है वहीं धरती भी अकाल मृत्यु मरने के लिए तैयार हो रही है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख