shradh paksha
✕

मोक्षदा एकादशी कब है 22 या 23 दिसंबर को, क्या है पारण का समय?

Updated: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (13:16 IST)
Mokshada Ekadashi 2023: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहते हैं। इसी दिन गीता जयंती भी रहती है। इस साल 22 या 23 दिसंबर 2023 को रहेगी यह एकादशी। इस दिन व्रत रखने के साथ ही श्री हरि भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्‍ण की पूजा की जाती है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण करने से उन्हें परम धाम की प्राप्ति होती है। इस दिन विधिवत उपवास करने से मोक्ष मिलता है। आओ जानते हैं कि कब है यह एकादशी और कब होगा इसका पारण।
 
 
कब है मोक्षदा एकादशी : उदयातिथि के अनुसार 22 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी का व्रत स्मार्त यानी ग्रहस्थ लोगों के लिए रहेगा। वहीं, गौण मोक्षदा एकादशी का व्रत वैष्णव संप्रदाय के अंतर्गत आने वाले साधु-संतों के लिए यह 23 दिसंबर 2023 को मान्य होगा। 23 दिसंबर को गीता जयंती भी रहेगी।
 
मोक्षदा एकादशी व्रत खोलने का समय:-
  1. मोक्षदा एकादशी व्रत खोलने का समय स्मार्त संप्रदाय:- 23 दिसंबर 2023 दिन शनिवार दोपहर 1 बजकर 22 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक।
  2. मोक्षदा एकादशी व्रत खोलने का समय वैष्णव संप्रदाय:- 24 दिसंबर 2023 दिन रविवार सुबह 7 बजकर 11 मिनट से लेकर 9 बजकर 15 मिनट तक।
22 दिसंबर 2023 के शुभ मुहूर्त:-
 
23 दिसंबर 2023 के शुभ मुहूर्त:-
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Haridwar Ardh Kumbh 2027: हरिद्वार में कब से कब तक चलेगा अर्धकुंभ मेला? जानें प्रमुख स्नान की तिथियां

Nashik kumbh mela 2027: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला कब से कब तक रहेगा?

अगला लेख