Hanuman Chalisa
✕

Mohini ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

मोहिनी एकादशी 2024 कब है ?

Updated: बुधवार, 8 मई 2024 (17:01 IST)
Mohini Ekadashi Vrat 
 
 
HIGHLIGHTS
 
• मोहिनी एकादशी कब है 2024 में।
• मोहिनी एकादशी के मुहूर्त।
• मोहिनी एकादशी पारण समय क्या है।

ALSO READ: Weekly Forecast May 2024 : नए सप्ताह का राशिफल, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत (06 से 12 मई तक)
 
Mohini Ekadashi : वैशाख के महीने में दो एकादशी पड़ती है, इनके नाम हैं वरुथिनी और मोहिनी। वरुथिनी जहां सौभाग्य देकर सब पापों को नष्ट करके मोक्ष देती हैं, वहीं मोहिनी एकादशी शादी के बंधन से जोड़कर सुख-समृद्धि और शांति देती है तथा मोह-माया के बंधन से भी मुक्त करती है।
 
हिन्दू पंचांग कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2024 में मोहिनी एकादशी व्रत 19 मई, दिन रविवार को रखा जाएगा। बता दें कि यह व्रत प्रतिवर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष ग्यारस तिथि पर रखा जाता हैं, जो कि भगवान श्री विष्णु की आराधना सबसे खास दिन माना गया है। 
 
पुराणों के अनुसार इस व्रत से श्रेष्ठ संसार में कोई भी व्रत नहीं है। इसके माहात्म्य को पढ़ने या सुनने मात्र से एक हजार गौदान का फल प्राप्त होता है। इस एकादशी व्रत से जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है, और शांति की प्राप्ति होती है। मोह-माया के बंधन से मु‍क्त होने के लिए इस दिन उपवास रखना बहुत लाभदायी माना गया है। 

ALSO READ: weekly muhurat 2024: नए साप्ताहिक पंचांग में जानें, इस हफ्ते के सर्वश्रेष्‍ठ शुभ मुहूर्त
 
यहां जानते हैं 2024 में मोहिनी एकादशी कब मनाई जाएगी- 
 
मोहिनी एकादशी रविवार, मई 19, 2024 को : 
 
वैशाख शुक्ल एकादशी तिथि का प्रारंभ- 18 मई 2024, शनिवार को अपराह्न 11 बजकर 22 मिनट से, 
एकादशी तिथि की समाप्ति- 19 मई 2024, रविवार को रात 01 बजकर 50 पर। 
 
मोहिनी एकादशी पारण समय 2024 : 
 
पारण/ व्रत तोड़ने का समय- 20 मई को सुबह 05 बजकर 28 से 08 बजकर 12 मिनट तक।
पारण तिथि पर द्वादशी का समापन- दोपहर 03 बजकर 58 मिनट पर। 
 
पौराणिक मान्यता के अनुसार यह एकादशी व्रत करने से मोहादि सब नष्ट होकर सुखद भविष्य प्राप्त होता है। तथा इस व्रत के प्रभाव से मनुष्य को मृत्यु के बाद मिलने वाली नरक की यातनाओं से छुटकारा मिलता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Lakshmi puja for wealth: धन के लिए मां लक्ष्मी की प्रार्थना कैसे करें?

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख