dharma sangrah
✕

निर्जला एकादशी 2023 : उपवास के दौरान जल पीना पड़े तब भी व्रत नहीं टूटेगा, जानिए क्या है उपाय

Updated: सोमवार, 29 मई 2023 (18:24 IST)
Nirjala Ekadashi 2023 : निर्जला एकादशी व्रत 31 मई 2023 को है। इस व्रत को करने से व्रती को सुख, शांति, समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य मिलता है। सम्मान, यश, प्रतिष्ठा और वर्चस्व बढ़ता है। मनोवांछित फल प्राप्त होता है। इस व्रत को धारण करने से भीम को दस हजार हाथियों को बल प्राप्त हुआ था। इसलिए इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। 
 
जेष्ठ शुक्ल एकादशी को निर्जला एकादशी व भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। इस वर्ष इस एकादशी के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पूरे साल की 24 एकादशियों में ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी सर्वोत्तम मानी जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को धारण करके भीमसेन ने दस हजार हाथियों का बल प्राप्त कर दुर्योधन के ऊपर विजय प्राप्त की थी। 

उपवास के दौरान जल पीना पड़े तब... 
यह व्रत गर्भवती बाल, वृद्ध व रोगी को नहीं करना चाहिए। इस व्रत में जल ग्रहण नहीं करना चाहिए लेकिन शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि अगर आप बिना पानी के नहीं रह पा रहे हैं या उपवास के दौरान किसी कारणवश आपको जल पीना पड़े या व्रत धारण करने पर प्राण संकट में हैं तो जल ग्रहण करने पर भी व्रत नहीं टूटेगा।
 
क्या करें :  ॐ नमो नारायणाय मंत्र का 21 बार जप करके चांदी या पीतल की स्वच्छ थाली में गंगाजल मिला हुआ पानी डालकर घुटने और हाथों को जमीन पर रख पशुवत जल पी लेना चाहिए। इससे व्रत भंग नहीं माना जाता है। दूसरे दिन द्वादशी तिथि को पूरे दिन कभी भी पारण किया जा सकता है। यह उपाय मान्यताओं पर आधारित है। 
निर्जला एकादशी कब आ रही है? भीमसेनी ग्यारस पर जानिए 10 काम की बातें, 5 नियम


Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख