Daily Horoscope
✕

Kamika Ekadashi 2024: आज कामिका एकादशी, इस विधि से करें विष्णु जी की पूजा, जपें ये मंत्र

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2024 (10:24 IST)
Highlights  
 
* कामिका एकादशी व्रत आज रखा जाएगा।
* विधिवत एकादशी व्रत करने से श्रीहरि होंगे प्रसन्न।
* आज भगवान विष्‍णु को तुलसी के पत्‍ते अर्पित करें। 
 
ALSO READ: Kamika Ekadashi: सावन माह की कामिका एकादशी पर कर लें माता तुलसी के ये उपाय, घर में लक्ष्मी का होगा वास
 
kamika ekadashi : आज यानि 31 जुलाई, बुधवार को कामिका एकादशी व्रत रखा जा रहा है। यह एकादशी व्रत सावन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ता है। कामिका एकादशी व्रत के दिन शंख, चक्रधारी भगवान श्रीविष्णु का पूजन किया जाता है। 
 
आइए यहां जानते हैं कामिका एकादशी व्रत की विशेष पूजन विधि.... 
 
कामिका एकादशी व्रत की पूजा विधि : 
 
- सावन कृष्ण एकादशी/ कामिका एकादशी के दिन व्रती सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान कर लें।  
 
- पूजा घर में थोड़ा सा गंगाजल छिड़ककर पवित्र कर लें।
 
- लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछा कर भगवान विष्‍णु की मूर्ति या फिर तस्‍वीर स्‍थापित करें। 
 
- मूर्ति के समक्ष पंचामृत, फल, मेवा और मिठाई अर्पित करें। 
 
- उसके बाद विधि विधान से पूजा करें, कथा पढ़ें और आरती करें। 
 
- भगवान की पूजा में घी का दीपक लगाना चाहिए। 
 
- पूजन के वक्‍त ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। 
 
- भगवान विष्‍णु की पूजा में तुलसी दल जरूर शामिल करें।
 
- सावन की इस पहली एकादशी पर अनाज नहीं खाया जाता है। अत: इस व्रत में केवल पानी या दूध से बनी चीजें ही खाने का नियम होता है।

ALSO READ: Kamika Ekadashi: 2024 में कब है कामिका एकादशी, जानें मुहूर्त और पारण समय
 
कामिका एकादशी पर जपें ये मंत्र : 
 
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:
 
- ॐ श्री कृष्‍ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा
 
- ॐ नमो नारायणाय नम:
 
- ॐ श्रीमन नारायण नारायण हरि-हरि
 
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कामिका एकादशी चातुर्मास में आती है, इसलिए भी यह विशेष महत्व की हो जाती है। सावन के महीने की पवित्रता भी इसमें शामिल होती है। इस व्रत को करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन व्रत करने पर अश्‍वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। 

ALSO READ: Kamika ekadashi: 31 जुलाई को है कामिका एकादशी, पढ़ें व्रत की कथा

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Dev Diwali 2026: देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Bhairav ​​Jayanti 2026: काल भैरव जयंती कब है?

मार्गशीर्ष माह 2026: क्यों श्रीकृष्ण को प्रिय है यह महीना? जानें इसका धार्मिक महत्व और पौराणिक कथा

Kartik Purnima Upay 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने का महापर्व है कार्तिक पूर्णिमा, जानें व्रत का महत्व और दीपदान के 5 चमत्कारी उपाय

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

Karthigai Deepam 2026: दक्षिण भारत के इस भव्य 'महादीपोत्सव' का क्या है रहस्य? जानें शुभ मुहूर्त और तिरुवन्नामलाई पर्वत पर जलने वाली अखंड ज्योति का महत्व

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

23 November Birthday: आपको 23 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख