Govardhan puja
✕

जया एकादशी कब है? जानिए इस एकादशी की विशेषताएं और व्रत के 10 फायदे

Updated: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (12:56 IST)
Jaya Aja Ekadashi 2022: 12 फरवरी 2022 शनिवार को जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। जया एकादशी को अजा और भीष्म एकादशी भी कहते हैं। यह एकादशी माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आती है। आओ जानते हैं इस एकादशी की विशेषता और व्रत रखने के 10 फायदे।
 
 
विशेषता : 
इस दिन भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा में धूप, फल, फूल, दीप, पंचामृत आदि का प्रयोग करें। इस व्रत का महत्व भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठर को बताया। श्रीकृष्ण ने व्रत के महत्व को प्रकट करने के लिए गंधर्व पुष्यवती और माल्यवान की कथा सुनाई थी।
 
 
फायदे :
1. मान्यता है कि इस एकादशी के उपवास से व्यक्ति को हर तरह के पापों से मुक्ति मिलती है।
 
2. जया एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति भूत-पिशाच आदि योनियों में नहीं जाता है।
 
3. पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति एकादशी करता रहता है, वह जीवन में कभी भी संकटों से नहीं घिरता।
 
4. इस एकादशी के व्रत को रखने से आर्धिक समस्याएं दूर होती है और धन और समृद्धि बनी रहती है।
 
5. ऐसा कहा जाता है कि जया एकादशी के व्रत से व्यक्ति को अग्निष्टोम यज्ञ के बराबर फल प्राप्त होता है। 
 
6. जो कोई भी व्यक्ति जया एकादशी का व्रत रखता है उसके घर में खुशियां और सुख शांति का वास होता है। 
 
7. मान्यता है कि इस एकादशी के उपवास से व्यक्ति मोक्ष को पा लेता है।
 
8. मान्यता है कि इस व्रत को रखने से प्यार में आ रही किसी भी तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
 
9. यदि किसी पति-पत्नी के बीच रिश्ते खराब हैं या तलाक की नौबत आ गई है तो भी इस एकादशी का व्रत रखने से इस समस्या का समाधान हो जाता है।
 
10. एकादशी का व्रत रखने से चंद्र ग्रह संबंधी सभी तरह के दोष मिट जाते हैं।
 
सावधानी : इस दिन न तो चने और न ही चने के आटे से बनी चीजें खाना चाहिए। शहद खाने से भी बचना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

दीपावली की रात इन संकेतों को माना जाता है मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक

दीपावली पर कैसे शुरू हुई रंगोली बनाने की परंपरा? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दीपावली पर क्यों होती है मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा? जानिए पौराणिक मान्यताएं

भाई दूज पर क्यों की जाती है यमराज की पूजा? जानिए इसकी रोचक धार्मिक परंपरा

सभी देखें

दिवाली के पहले धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Diwali Puja Rules: दिवाली पूजा में लक्ष्मी जी की आरती करें या नहीं? जानें क्या कहते हैं ज्योतिष और शास्त्र

क्‍यों की जाती है गोवर्धन पूजा? श्रीकृष्ण और गायों का पूजन से क्‍या है संबंध?

दिवाली 2026: रात में कब करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

Dhanteras 2026: सोना नहीं खरीद पा रहे? धनतेरस पर घर ले आएं ये 5 सस्ती चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

अगला लेख