ramcharitmanas

devshayani ekadashi 2020 : देवशयनी एकादशी पर जानें राशि अनुसार उपाय और शुभ मंत्र

Updated: मंगलवार, 30 जून 2020 (14:31 IST)
देवशयनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी के समान ही बड़ी और पवित्र माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न किया जाता है। इस साल यह 1 जुलाई 2020 को है...आइए  जानें आपकी राशि अनुसार उपाय और शुभ मंत्र : 
 
मेष- मेष राशि वालों को इस समय विवादित सौदों में पूंजी निवेश से बचना चाहिए। 
 
* दान एवं उपाय- सरसों के तेल का दान गरीबों को दें। 
 
मंत्र- ॐ अं वासुदेवाय नम:
वृषभ- वृषभ राशि वालों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 
 
* दान एवं उपाय- ज्वार गरीब व गौशाला में दान दें।
 
मंत्र- ॐ आं संकर्षणाय नम:
मिथुन - मिथुन राशि वालों को कारोबार में लाभ और विवादों से पीछा छूटेगा। 
 
* दान एवं उपाय- उड़द के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को डालें।
 
मंत्र- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
कर्क- सरकार से लाभ मिलेगा और विघ्न और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 
 
* दान एवं उपाय- भगवान शिव पर बेलपत्र अर्पित करें।
 
मंत्र- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
सिंह- सिंह राशि वालों को किए गए कार्यों में मनोनुकूल फल प्राप्त नहीं होंगे। 
 
* दान एवं उपाय- मां भगवती के श्रीचरणों में गुलाब के 108 फूल अर्पित करें।
 
मंत्र- ॐ नारायणाय नम:
कन्या- कन्या राशि वालों के मनोनुकूल कार्य परिवर्तन एवं कोर्ट-कचहरी के मामले हल होंगे। 
 
* दान एवं उपाय- वट वृक्ष के पेड़ में जल अर्पित करें।
 
मंत्र- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:
तुला- तुला राशि वालों की आय के साधनों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण होगा। 
* दान एवं उपाय- गरीब कन्याओं को दूध और दही का दान दें।
 
मंत्र- ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों का पिछली समस्याओं से पीछा छूटेगा और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। 
 
* दान एवं उपाय- साबुत मसूर सफाई कर्मचारी को दान में दें।
 
मंत्र- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
धनु- धनु राशि वालों को कम प्रयत्न और लाभ अधिक होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। 
 
* दान एवं उपाय- अंधे व्यक्ति को भोजन कराना लाभकारी रहेगा। चने की दाल कुष्ठ रोगियों को दें। 
 
मंत्र- ॐ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
मकर- मकर राशि वालों को व्यर्थ के भ्रम, भ्रांति और भय से बाहर आना होगा। अहम और ईर्ष्या नुकसान देगी। 
 
* दान एवं उपाय- बाजरा पक्षियों को डालें। 
 
मंत्र- शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं 
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम
लक्ष्मीकांतं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं 
वंदे विष्‍णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।। 
कुंभ- कुंभ राशि वालों के रुके हुए कार्य बनेंगे। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा। सामाजिक सुयश की प्राप्ति भी होगी। 
 
* दान एवं उपाय- 800 ग्राम दूध अपने ऊपर से 8 बार उतार कर 800 ग्राम उड़द के साथ बहते पानी में प्रवाह कर दें। 
 
मंत्र- त्वमेव माता, च पिता त्वमेव 
त्वमेव बंधु च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या च द्रविडम त्वमेव
त्वमेव सर्वम मम देव देव 
मीन- मीन राशि वालों के व्यवसाय में सफलता, सामाजिक दायरों में वृद्धि का प्रबल योग। 
 
* दान एवं उपाय- मिट्टी के पात्र में श्रद्धानुसार शहद भरकर मंदिर में रखकर आ जाएं या वीराने में दबा दें।

मंत्र- ॐ विष्णवे नम: का जाप करें।
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरा मंगला गौरी व्रत 2026: कब करें पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त, विधि और 5 खास उपाय

हरियाली अमावस्या 2026: इस दिन कब करें पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त, 5 मंत्र और 7 खास उपाय

हरियाली अमावस्या 2026: क्यों खास है यह अमावस्या? जानिए महत्व और पौराणिक कथा

साल 2026 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण: देश-दुनिया पर क्या होगा असर? जानिए 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख