shradh paksha
✕

Dev uthani gyaras upay: देव उठनी एकादशी पर घर के इस कोने में करें एक उपाय, विवाह के बनेंगे योग, दूर होंगे रोग

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 9 नवंबर 2024 (14:35 IST)
Vivah ke upay: लाला रामस्वरूप कैलेंडर में तुलसी विवाह की तारीख देवउठनी एकादशी यानी 12 नवंबर 2024 मंगलवार की लिखी है जबकि काल निर्णय कैलेंडर में तुलसी विवाह की तारीख कार्तिक पूर्णिमा यानी 15 नवंबर 2024 बुधवार के दिन की लिखी है। तुलसी विवाह कार्तिक मास की द्वादशी तिथि के दिन यानी 13 तारीख को भी बताया जा रहा है। हमारे अनुसार 12 नवंबर 2024 मंगलवार के दिन शाम को गोधूलि मुहूर्त द्वादशी में तुलसी विवाह का योग बन रहा है। यदि आपके विवाह के योग नहीं बन पा रहे हैं तो देव उठनी ग्यारस पर आप मात्र एक ही उपाय करेगे तो शादी में आ रही अड़चने दूर होगी।
 
1. देव उठनी एकादशी व्रत रखने से बनते हैं विवाह के योग : देव उठनी एकादशी के दिन शालिग्रामजी का तुलसीजी के साथ विवाह कराया जाता है। इसके बाद से वैवाहिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। इस दिन विधिवत व्रत रखने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होकर शादी के योग बनते हैं। 
 
2. देव उठनी एकादशी पर करें शीघ्र विवाह के उपाय : आप चाहें तो इस दिन पीले या लाल वस्त्र पहनकर शालिग्रामजी को पंचामृत से स्नान कराएं और उन्हें चंदन लगाएं। इसके बाद उन्हें पीले आसन पर विराजमान करें और उन्हें अपने हाथों से तुलसी अर्पित करें और उनसे अपने विवाह की मनोकामना बोलें। वे प्रसन्न होकर शीघ्र विवाह के योग बनाएंगे।
 
3. देव उठनी एकादशी पर हल्दी से बनाएं स्वास्तिक तो होगा विवाह: एकादशी के दिन घर के उत्तर या ईशान दिशा की दीवार पर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं और उसर थोड़े से चावल रखें। वैवाहिक जीवन की कठिनाइयों को दूर करने के लिए पूजा करते समय हल्दी से स्वस्तिक बनाना चाहिए। सभी प्रकार की सामान्य पूजा या हवन में कुमकुम या रोली से स्वस्तिक बनाया जाता है।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

08 October Birthday: आपको 08 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा? जानें पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय का समय

गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें किसके लिए शुभ रहेगा समय

अगला लेख