Daily Horoscope
✕

देवशयनी एकादशी व्रत में छिपे हैं स्वास्थ्य और अध्यात्म के रहस्य, पढ़ें 5 लाभ

देवशयनी एकादशी व्रत से मिलेंगे ये 5 फायदे

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 5 जुलाई 2025 (13:02 IST)
Ekadashi 2025 rituals and spiritual benefits: प्रतिवर्ष मनाई जाने वाली आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके अन्य नाम हरिशयनी तथा पद्मा एकादशी भी हैं। इस बार यह एकादशी 06 जुलाई 2025, दिन रविवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यतानुसार हरिशयनी/ देवशयनी एकादशी पर पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है, जिससे आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है।ALSO READ: देवशयनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या महत्व है इस एकादशी का?
 
आइए जानते हैं यहां देवशयनी एकादशी व्रत से मिलने वाले 5 लाभों के बारे में...
 
1. इस दिन दान-पुण्य और सात्विक आहार लेने का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन चीजें दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान प्रसन्न होते हैं। यह आपके कर्मों को शुद्ध करता है और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करता है। सात्विक आहार शरीर और मन को शुद्ध रखता है।
 
2. पीपल के पेड़ की पूजा और जल अर्पित करने से यह पितृ दोषों को शांत करता है और कुंडली में ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम करता है। इससे जीवन में स्थिरता और शांति आती है।
 
3. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है, धन में अपार वृद्धि होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
 
4. विष्णु सहस्रनाम या विष्णु चालीसा का पाठ समस्त पापों का नाश करता है और भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। चातुर्मास के दौरान भजन-कीर्तन का विशेष महत्व है। इससे मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। 
 
5. तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं। तुलसी पूजन से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, नकारात्मकता दूर होती है और धन-धान्य की कमी नहीं होती।ALSO READ: देवशयनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, क्या महत्व है इस एकादशी का?
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: देवशयनी एकादशी का पारण कब होगा?

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 18 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

अगला लेख