dipawali
✕

सब्र सिखाता है रोजा

Written By ND
Updated: गुरुवार, 26 अगस्त 2010 (10:42 IST)
ND

रमजान का मुबारक महीना अब धीरे-धीरे पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम भाइयों के इफ्तार के लिए व्यवस्था की जाने लगी है। अनेक मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में इफ्तार के वक्त शाम को चहल-पहल बढ़ने लगी है।

रोजा सब्र की तालीम देता है, रमजान के रोजे मोमिनों पर फर्ज किए गए हैं। जिसने भी जानबूझ कर रोजा तर्क किया, वो माफी के भी हकदार नहीं हैं। यह कहना है तरावीह की नमाज पढ़ा रहे हाफिज गुलाम फरीद अंसारी का। रमजान के मुबारक महिने में मुस्लिम युवाओं को नसीहत देते हुए हाफिज साहब ने कहा कि जानबूझ कर रोजा छोड़ने वाले किसी भी कीमत पर माफी के हकदार नहीं हैं।

हाफिज साहब ने आधुनिक युग के बदलते तौर-तरीकों पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि अब तो रोजा न रखने वाले लोग रोजदारों का एहतेराम भी नहीं करते। जबकि पहले किसी कारण से रोजा छूट जाने पर लोग रोजदारों के सामने कुछ भी खाने-पीने से परहेज करते थे, लेकिन अब बदलते दौर के साथ सब बदल गया है।

हाफिज साहब ने ये भी माना कि रमजान की विशेष नमाज तरावीह पढ़ने वालों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। लोग कुरआन सुनने के साथ-साथ समझ भी रहे हैं। रमजान के दिनों में मस्जिदें आबाद हैं। विभिन्न मस्जिदों में कुरान की आयतों को सुनने के लिए मुस्लिमों की भीड़ बढ़ रही है।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

09 November Birthday: आपको 9 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 09 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो