dharma sangrah

जानिए क्या है पैनिक अटैक? इसके संकेत और लक्षण

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (11:02 IST)
आपने 'हार्ट अटैक' के बारे में तो सुना होगा लेकिन 'पैनिक अटैक' के बारे में कम ही लोग जानते हैं। इन दिनों युवाओं और महिलाओं में यह खूब देखा जा रहा है। आइए आपको बताएं कि क्या होता है पैनिक अटैक और इसके संकेत। यदि किसी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण दिखे तो आप तुरंत समझ जाएं कि यह पैनिक अटैक हो सकता है।
 
पैनिक अटैक आने की कोई खास वजह नहीं होती लेकिन यह एंग्जाइटी से जुड़ा हो सकता है। डायबीटीज, ब्लड प्रेशर, दिल के मरीज और अस्थमा के मरीजों के लिए इस तरह का अटैक 'वॉर्निंग सिग्नल' हो सकता है।
 
पैनिक अटैक के लक्षण
 
अचानक पूरे शरीर में कंपकंपी होना, घुटन की हद तक सांस फूलने लगना, एक अनजाना डर, बेचैनी, तेज-तेज और छोटी सांस आना, लगभग हार्ट अटैक आने जैसा महसूस होना, तो यह पैनिक अटैक है।
 
पैनिक अटैक आने से पहले के संकेत
 
-अचानक किसी बात का डर हावी होना
- तनाव के साथ दिल की धड़कन का असामान्य गति से तेज होना
- पैरों का कांपना
- सीने में दर्द और बेचैनी होना
- वोमिटिंग और पेट खराब हो जाना
- हार्ट बीट तेज हो जाना और जोर-जोर से दिल धड़कने लगना
- छोटी-छोटी बातों पर तनाव होने लगना
- ठंड के मौसम में भी गर्मी लगने लगना
- अचानक पूरे शरीर में सिहरन होने लगना
- बैलेंस खो देना या बेहोशी आ जाना
 
अगर शरीर में इस तरह से असामान्य लक्षण दिखने लगें तो ऐसी स्थिति को पैनिक अटैक कहा जाता है। इन परिस्थिती को आपको भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे संकेत दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख