Hanuman Chalisa

CoronaVirus : दशहरे में इन बातों का भी रखें ख्याल नहीं तो सेहत को होगा नुकसान

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (10:27 IST)
कोरोनावायरस का खतरा अभी टला नहीं है। सर्दी का मौसम और त्योहारी सीजन को देखते हुए सावधानी और सतर्कता  के साथ रहना बेहद जरूरी है। यदि एहतियात न बरती गई तो स्थिति बिगड़ सकती है।
 
त्योहारी सीजन में हमें पूरी सावधानी के साथ कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए आगे बढ़ना होगा। नवरात्र के बाद दशहरा, दीपावली क्रिसमस जैसे मुख्य त्योहार एक के बाद एक हैं। ऐसे में त्योहार घर-परिवार और रिश्तेदारों व अपने दोस्तों के साथ लोग त्योहार को मनाते है, लेकिन कोरोना काल में त्योहार के उत्साह के साथ कोरोनावायरस के खतरे का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है।
 
दशहरा पर्व में यदि आप किसी सगे संबंधी से मिल रहे हैं, तो इस बार कोरोना के चलते खास सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए इस बात का ख्याल रखें कि अपने दोस्तों या करीबी लोगों से मिलने जाएं तो सावधानी और अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। मास्क पूरे समय पहने रहें, उचित समय पर अपने हाथों को साफ करते रहे। सैनिटाइजर को साथ रखना न  भूलें और एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाएं रखें। 
 
कोरोना काल में आपको उचित दूरी रखनी ही है साथ ही त्योहार के उल्लास में ये न भूल जाएं की आपको हाथ नहीं मिलाना है या किसी से गले नहीं लगना है। एक-दूसरे से दूरी बनाएं रखनी है और हाथ मिलाने की जगह आपको नमस्ते करना है।
 
इस बात को न भूलें कि कोरोना का खतरा टला नहीं है बचाव का सिर्फ यही तरीका है कि आप सतर्क और सावधान रहे। लापरवाही न बरतें। सामाजिक दूरी,मास्क लगाने की आदत को न भूलें। क्योंकि छोटी सी लापरवाही बढ़ा खतरा बन सकती है।
 
इन बातों का रखें ख्याल -
 
भीड़-भाड़ वालें स्थानों में जानें से बचें।
यदि परिवार संग कहीं बाहर गए है, तो किसी भी चीज को हाथ लगाकर अपने चेहरे पर हाथ न लगाएं।
किसी भी सामान को हाथ लगाने के बाद हाथों को सैनिटाइज जरूर करें।
आंखों को छूने से  बचें।
घर से बाहर निकलनें पर मास्क का इस्तेमाल करें।
सैनिटाइजर लें जाना न भूलें। समय-समय पर हाथों को साफ करते रहें।
कोरोना काल में बाहर का खाना खाने से बचें।

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

अगला लेख