dipawali
✕

बरसात बुखार के 8 कारण, लक्षण और सावधानियां, जरूर जानें

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (16:05 IST)
बारिश का मौसम भले ही सुहाना लगता है, लेकिन बीमारियों के संक्रमण के लिए यही मौसम सबसे माकूल होता है। इस मौसम में सर्दी, जुखाम और बुखार सबसे ज्यादा फैलने वाले रोग हैं। आइए जानते हैं कैसे बचें इस बरसाती बुखार से - 
 
बरसात में बीमारियों से बचने के लिए सबसे पहले इसके कारणों को जानना बेहद जरूरी है । पहले जानते हैं, इस मौसम में बीमारी फैलाने वाले कारणों को - 
 
1 जगह-जगह पानी का भरना, और उसमें मच्छरों का पनपना, जो डेंगू और मलेरिया फैलाने में सहायक होते हैं ।
 
2  विषैले जीव जंतुओं, कीट, मच्छर व मक्ख‍ियों व्दारा भोज्य पदार्थों और पानी को संक्रमित करना, 
3  हवा की गंदगी से संक्रमण फैलना, 
4  पित्त का दूषित होना. क्योंकि पित्त से होने वाले रोगों में बुखार सबसे प्रधान होता है । 
5  गर्म शरीर को तुरंत ठंड लगना  
7  तेज धूप में घूमना  
8  बारिश में भीगना
बुखार के लक्षण, अगले पेज पर ...



अब जानते हैं, इनसे पैदा होने वाले बुखार के लक्षण - 
1  सिर व बदन में दर्द होना, 
2  पेशाब का रंग लाल होना,
3  बेचैनी महसूस होना,
4  प्यास अधिक लगना, 
5  मुंह का स्वाद कड़वा होना, 
6  जी मचलाना, 
7 अमवात या संधिवात के कारण कई बार जोड़ों में दर्द भी हो सकता है। 
अगले पेज पर सावधानियां... 


बुखार होने पर रखें यह सावधानियां - 
1 बुखार होने पर रोगी को हवादार कमरे में लेटना चाहिए, और जितना हो सके आराम करना चाहिए ।
2 बुखार में हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए ।  
3 दूध ,चाय, मौसंबी का रस ले सकते हैं, तेल- मसालेदार चीजों से दूरी बनाए रखें  । 
4 शरीर से अधिक मेहनत न कराएं । 
5 यह सभी लक्षण सामने आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं अथवा घरेलू, आयुर्वेदिक उपचार अवश्य करें।

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख