suvichar
✕

ब्रेस्ट कैंसर का शिकार क्यों हो रही हैं कम उम्र में महिलाएं

जानिए कैसे लाइफस्टाइल के ज़रिए ब्रेस्ट कैंसर से बचा जा सकता है

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 3 जुलाई 2024 (16:08 IST)
कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसके मामले दुनियाभर हर साल तेज़ी से बढ़ रहे हैं। कैंसर के साथ एक बड़ी समस्या ये है कि इसके केस आखिरी स्टेज में सामने आते हैं। ऐसे में मरीज की जान बचाना डॉक्टरों के लिए चुनौती बन जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान को तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

कैंसर के मामले में यह बात भी सच है कि आज भी लोगों को इसके लक्षणों की जानकारी नहीं होती है। कई मामलों में पहचान के बाद भी इलाज में देरी हो जाती है। पैसों की कमी या अच्छी मेडिकल सुविधा न होने के कारण ऐसा होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, भारत में हर साल कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। पुरुषों में लंग्स और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के केस ज्यादा आ रहे हैं। आइए आज हम ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बात करते हैं। ALSO READ: कैंसर से बचने के लिए महिलाओं को करवाना चाहिए Pap Smear Test

कम उम्र की महिलाएं क्यों हो रहीं शिकार
बीते एक दशक में भारत में ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है। खराब खानपान, बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल , स्लीप पैटर्न बिगड़ना, देरी से शादी करना और शरीर पर बढ़ता मोटापा महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ने का बड़ा कारण है।

खानपान की बात करें तो लड़कियों में फास्ट फूड का चलन बढ़ा है। लड़कियों में भी स्मोकिंग और शराब के सेवन की आदत बढ़ रही है। सोशल मीडिया के दौर में सोने और जागने का समय भी ठीक नहीं है। यह सभी फैक्टर कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर होने का कारण बन रहे है।

किन महिलाओं को है ज्यादा खतरा

वैसे ब्रेस्ट कैंसर का कारण अनुवांशिकता भी हो सकती है। यह कैंसर एक से दूसरी पीढ़ी में भी जा सकता है। बीआरसीए1 या बीआसीए2 जीन के कारण ऐसा होता है। जिन महिलाओं में यह कैंसर होता है उनसे दूसरी पीढ़ी में भी जाने का रिस्क होता है। ऐसे में अगर किसी महिला के परिवार में ब्रेस्ट कैंसर की हिस्ट्री रही है तो उनको अपनी सभी जांच करानी चाहिए। एक्स-रेअल्ट्रासाउंड और मैमोग्राम से इस कैंसर की पहचान की जाती है। अगर इनमें कैंसर का संदेह लगता है तो फिर बायोप्सी भी की जा सकती है।

हार्मोन का बैंलेस बिगड़ने से भी हो सकता है कैंसर का खतरा
अगर किसी महिला के शरीर में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोनहार्मोन का बैलेंस बिगड़ जाता है तो भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों को न करें नजरअंदाज
 
कैसे करें बचाव
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख