• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Maha Lakshmi Photo/ Diwali
Written By WD

महालक्ष्मी चित्र में जरूर हों यह 10 बातें

महालक्ष्मी चित्र में जरूर हों यह 10 बातें - Maha Lakshmi Photo/ Diwali
दीपावली का त्योहार विशेष तौर से मां लक्ष्मी की आराधना का पर्व है। इस दिन आप मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं और विधि‍ विधान से पूजन कर मां को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। लेकिन कृपा प्राप्ति के लिए आप देवी मां के जिस चित्र का पूजन करते हैं उसमें कुछ चीजें अनिवार्य मानी गई हैं। इन वस्तुओं के होने से मां लक्ष्मी की पूजा सफल होती है और आपके घर सुख व समृद्ध‍ि का वास होता है। जानिए पूजन के लिए कैसा हो मां लक्ष्मी का चित्र - 
 
1  दीपावली पर महालक्ष्मी पूजन के लिए बाजार से लक्ष्मी मां का वह चित्र लेकर आएं, जिसमें कमल के आसन पर बैठी हुई हों। इस तरह के चित्र का पूजन करने से मां लक्ष्मी सदैव आपके घर में विराजमान रहेंगी।

3  चित्र में मां लक्ष्मी के साथ अगर ऐरावत हाथी भी है, तो वह अद्भुत और शुभ फलों को प्रदान करेगा। कुछ तस्वीरों में लक्ष्मी मां के दोनों ओर दो हाथी बहते पानी में खड़े होते हैं और सिक्कों की बारिश करते हैं। इस तरह का चित्र पूजने से किसी भी स्थिति में घर में धन की कमी नहीं होती। इसके अलावा यदि सूंड में कलश लिए हुए हाथी भी खड़े हों तो शुभ माना जाता है।  

4  पूजन के लिए लक्ष्मी जी की तस्वीर चुनते समय इस बात पर विशेष ध्यान दें, कि उनके पैर दिखाई नहीं देते हों। अन्यथा लक्ष्मी घर में लंबे समय तक नहीं टिकती। इसलिए बैठी हुई लक्ष्मी को ही सर्वश्रेृष्ठ माना गया है।

 मां लक्ष्मी के साथ भगवान नारायण का पूजन करना सर्वश्रेृष्ठ माना जाता है। ऐसा माना जाता है, कि विष्णु जी के बिना मां लक्ष्मी कभी आपके घर नहीं आती, इसलिए नारायण को आमंत्रित करके मां लक्ष्मी को घर में विराजित किया जाता है।

 
6  भगवान विष्णु के साथ घर में पधारने वाली मां लक्ष्मी गरुड़ वाहन पर आती हैं, जो कि बेहद शुभ और कल्याण कारी होता है। इस प्रकार घर में आया हुआ धन सदैव कल्याण करता है।

 उल्लू पर बैठी हुई मां लक्ष्मी का चित्र पूजन में रखने से लक्ष्मी नकारात्मकता लेकर आती है। क्योंकि उल्लू वाहन से आई लक्ष्मी गलत दिशा से आने और जाने वाले धन की ओर इशारा करती हैं। इसलिए उल्लू पर लक्ष्मी का आना उतना शुभ नहीं होता।
 
8  मान्यता है कि अकेली लक्ष्मी मां के चित्र का पूजन करने की अपेक्षा गणेश व सरस्वती के साथ उनका पूजन अति कल्याणकारी होता है। इस तरह धन, विद्या व  शुभता की प्राप्ति होती है।

9  जब भी मां लक्ष्मी का पूजन विष्णु जी एवं गणेश जी के साथ करें तो हमेशा गणेश जी लक्ष्मी के दाहिनी ओर एवं विष्णु जी लक्ष्मी के बायीं ओर होना चाहिए। इस प्रकार सही तरीके से लक्ष्मी पूजन से मां की कृपा प्राप्त होती है।

 
10  लक्ष्मी जी का वह चित्र जिसमें वे दोनों हाथों से धन बरसा रही हों, धन प्राप्ति के लिए बहुत शुभ होता है। इसके अलावा चित्र में मुस्कुराती हुई दिखाई देती हों तो उसका पूजन करने से आप सदैव उनके आशीर्वाद से धन-समृद्धि प्राप्त करते हैं।