Hanuman Chalisa

दिवाली पर दीये सजाने के यह 10 टिप्स, जरूर जानें

दीपावली यानि दीपों का पर्व, दीपों की जगमगाहट के बीच खुशियां मनाने का पर्व। बाजार में कई तरह के रंगबिरंगे डेकोरेटिव दीपों की बहार है, लेकिन कैसा हो, अगर दीपों को घर पर ही खूबसूरती के साथ सजाया जाए? जानिए कैसे करें दीप डेकोरेशन...

 
1 बाजार से मिट्टी के दिये खरीदकर उन्हें रात भर पानी में भिगोर रखें, ताकि मिट्टी जितना पानी सोख सकती है सोख ले, और अतिरिक्त रंग भी पानी में निकल जाए। इसके बाद दिये तेल नहीं सोखेंगे।
2 अगले दिन दियों को पानी से बाहर निकाल लें और पोंछ लें या फिर अपने आप सूखने दें। इसके बाद ही दीयों पर पेंट या फिर मनचाही डिजाइन करें।
3 दीयों को रंगने से पहले, सफेद रंग या फिर प्राइमर का प्रयोग करें, ताकि दीयों पर किया जाने वाला रंग सही तरीके से हो और उभरकर आकर्षक दिखा दे सके।
4 प्राइमर के सूखने के बाद, अपने मनचाहे रंग से दीयों को पेंट करें। इसके लिए ज्यादातर लाल, मेहरून, पीला, हरा, नारंगी, नीला आदि पारंपरिक रंगों का प्रयोग होता है।

5 जब तक रंग ठीक तरीके से न सूख जाए, दीयों से छेड़छाड़ न करें। ऐसा करने से पहले से किया हुए रंग खराब हो सकता है और दीये की खूबसूरती बिगाड़ सकता है।

6 रंग सूख जाने के बाद, आप ब्रश की सहायता से इस पर कंट्रास्ट रंगों से मनचाही डिजाइन बना सकते हैं। आप चाहें तो सिर्फ बॉडर पर कलर करके कंगूरे बना सकते हैं। यह पारंपरिक लुक देगा।
7 सिरेमिक कोन की सहायता से मेहंदी की तरह बारीक डिजाइन से दीयों को सजाया जा सकता है। इसके लिए गोल्डन और सिल्वर कोन या फिर रंगों का इस्तेमाल करना भी बढ़िया तरीका है।
 

सिर्फ डिजाइन करने के अलावा भी आप कुछ अतिरिक्त करना चाहते हैं, तो दीयों पर मोती, कुंदन व कांच को सजाकर और भी आकर्षक बनाया जा सकता है।

 सिरेमिक के कुछ डिजाइन्स जैसे, फूल, पत्तियां, मोर आदि बनाकर भी इन दीयों पर लगाए जा सकते हैं। इस तरह दीयों को कुछ अलग लुक मिलेगा और देखने में भी बेहद सुंदर लगेगा।
10 आप चाहें तो रंगोली, रं‍गबिरंगे मोती और कागज के फूलों से भी इन दीयों को सजा सकते हैं। कुमकुम और चावल से भी दीप डेकोरेशन किया जा सकता है। इससे बिल्कुल पारंपरिक टच आएगा।
Show comments

सभी देखें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

अमरनाथ गुफा के 6 बड़े रहस्य: आखिर कितने हजार साल पुरानी है यह पवित्र यात्रा?

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

सूर्य का शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

आषाढ़ अमावस्या 2026: पितरों की कृपा पाने और पितृदोष से मुक्ति के 5 अचूक उपाय

गुप्त नवरात्रि 2026: पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Chaturmas 2026: वर्ष 2026 में चातुर्मास कब से कब तक रहेगा?

अगला लेख