Hanuman Chalisa
✕

इस दिवाली अपार धन का शुभ वरदान पाएं.. पढ़ें 12 सरल उपाय

Updated: शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (16:29 IST)
दीपों के पर्व पर मां लक्ष्मी स्वयं शुभ वरदान देती है। मां लक्ष्मी की कृपा से ही धन की प्राप्ति होती है। प्रस्तुत है धन  प्राप्ति के 12 सरल उपाय जो दिवाली पर हर व्यक्ति अवश्य आजमाएं.... 

(1) ब्रह्म मुहूर्त में लक्ष्मीजी के मंदिर में जाकर पूजन-अर्चन कर, गुलाब का इत्र, गुलाब की अगरबत्ती, कमल पुष्प, लाल गुलाबी वस्त्र तथा खीर का नैवेद्य लगाएं। माता लक्ष्मी की कृपा वर्षभर बनी रहेगी। 
(2) लक्ष्मी पूजन में गन्ना, कमल पुष्प, कमल गट्टे, नागकेसर, आंवला, खीर का प्रयोग धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त करता है। 
(3) दीपावली पूजन में कुछ नागकेसर, कमल तथा लाल वस्त्र में बांधकर धन रखने की जगह रख दें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
(4) दीपावली को किसी युवा सुहागन स्त्री को घर पर भोजन-मिष्ठान्न करवाकर लाल वस्त्रादि भेंट करें। 
(5) भाग्योदय नहीं हो रहा हो तो लक्ष्मीजी को चने की दाल कच्ची चढ़ाकर बाद में पीपल वृक्ष में चढ़ा दें।
(6) अच्‍छे कामकाज में आए दिन नजर लगती रहती है तो रात्रि में कार्यस्थल पर से एक फिटकरी का बड़ा टुकड़ा  लेकर उतारें तथा चौराहे पर फेंक दें। कार्य की बाधा दूर होगी। 

(7) लक्ष्‍मीजी के चित्र पर कमल गट्टे की माला हमेशा चढ़ी रहने दें। 
 
(8) दीपावली पर गन्ने के रस के द्वारा या दूध के द्वारा या शहद के द्वारा रुद्राभिषेक करवाएं। वर्षभर धन प्राप्ति होती रहेगी।
 
(9) अपंग, गरीब, अनाथ व्यक्तियों को भोजन-वस्त्र दान करें, लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी।
 
(10) किसी वटवृक्ष के नीचे का कोई भी पौधा निमंत्रण देकर लाएं। वट का ही हो तो ज्यादा अच्‍छा है। घर में गमले में लगा लें। उसकी वृद्धि के साथ धन वृद्धि होती रहेगी।
 
(11) लक्ष्मीजी गंदी जगह, दुर्गंध वाली जगह तथा जहां पर लोग व्यसन करते हैं, आपसी झगड़ों में लिप्त रहते हों, ऐसे स्थान पर नहीं रहती हैं, इन बातों का ध्यान रखें।
 
(12) जहां स्त्रियों का अपमान होता हो या जहां की स्त्रियों का व्यवहार ठीक न रहे, वहां भी वे नहीं टिकती हैं। 

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

20 October Birthday: आपको 20 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 अक्‍टूबर, 2026)

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश: सूर्य-शुक्र युति से 12 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

सूर्य गोचर 2026: तुला राशि में प्रवेश से दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

अगला लेख