sundarkand

दुर्भाग्य का नाश करेंगे दीपावली के यह अचूक उपाय

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (16:46 IST)
दीपावली सौभाग्य और खुशियों का पर्व है। इस दिन इन उपायों को आजमाने से दुर्भाग्य का नाश होगा और सौभाग्य के सितारे जगमगाने लगेंगे। 
 
दुर्भाग्य नाश के लिए-
 
दीपावली के दिन प्रात:काल अपने घर के मुख्य द्वार के सामने तीन गोमती चक्रों का चूर्ण बनाकर बिखेर दें। दीपावली के दिन इस उपाय के करने से दुर्भाग्य का नाश होता है।
 
ऋण मुक्ति के लिए-
 
दीपावली के दिन ऋण मुक्ति के लिए निम्न मंत्र के एक लाख जाप से ऋणमुक्ति होती है।
 
मंत्र :  ॐ गं ऋणहर्तायै नम:॥
 
व्यापार बंधन से मुक्ति के लिए-
 
अपने व्यापार को अभिचार कर्म, बंधन आदि से मुक्त करने के लिए दीपावली के दिन निम्न मंत्र  के एक लाख जाप करने से व्यापार बंधन दूर होता है।
 
मंत्र  : ॐ कीलि कीलि नम:॥
 
धनागम के लिए-
 
यदि आप निरन्तर धनागम चाहते हैं तो दीपावली के दिन पूर्ण विधि-विधान से गूलर की जड़ स्वर्ण ताबीज में भरकर धारण करें। इस उपाय से कभी धन का अभाव नहीं रहता किन्तु गूलर की जड़ प्राप्त करने का शास्त्रोक्त विधान करना आवश्यक है।

ALSO READ: दीपावली 2017 : लक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

12 September Birthday: आपको 12 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का हस्त नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन के साथ करियर में भी मिलेगा बड़ा लाभ

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 सितंबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 सितंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

हरतालिका तीज व्रत की कथा

अगला लेख