sawan somwar

आपकी राशि के सरलतम उपाय, इस दिवाली जरूर आजमाएं

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (15:29 IST)
दीपों के पवित्र त्योहार पर हम सब चाहते हैं कि ऐसा क्या करें कि मां लक्ष्मी की कृपा हम पर बरसने लगे। राशि अनुसार यह सरलतम उपाय आजमा कर देखें, इनसे देवी आशीष के साथ गरीबों की दुआएं और पुण्य भी भरपूर मिलेगा...
  
मेष राशि : 
 
(1) गणेशजी को बेसन-बूंदी के सवा किलो लड्डू चढ़ाकर बच्चों में बांट दें।
 
(2) भैरव मंदिर में दो रंगीन कम्बल दान दें।
 
(3)  दक्षिण दिशा में- लाल बल्व जलाएं।
 
वृषभ राशि : 
 
(1) किसी भी धर्मस्थल पर सवा किलो गुड़ लाल कपड़े में लपेटकर दान दें।
 
(2) निर्धन व्यक्तियों, विशेषकर बच्चों में रेवड़ियां बांटें। 
 
(3) दक्षिण दिशा में लाल रंग का बल्व जलाएं।
 
मिथुन राशि :
 
 (1) पक्षियों को सतनज (सात तरीके के अनाज) डालें। 
 
(2) बुजुर्ग व्यक्तियों को वस्त्रादि भेंट करें।
 
(3) घर के नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीया जलाएं।
 
कर्क राशि : 
 
(1) हनुमान मंदिर में नैवेद्य लगाएं।
 
(2) सवा किलो काली उड़द अपने पर से उतारकर निर्धन व्यक्ति को दें या एकांत में छोड़ें।
 
(3) तेल लगाकर कुत्ते को रोटी खिलाएं।
 
सिंह राशि :
 
(1) सात तरह के अनाज अपने पर से उतारकर मांगने वाले को दें। कुछ सिक्के साथ में रखें।
 
(2) तिल्ली की गुड़ वाली रेवड़ी, गजक, लड्डू दान करें।
 
(3) नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीया जलाएं।
 
कन्या राशि : 
 
(1) कोढ़ियों को भोजन दान करें।
 
(2) बुजुर्ग व्यक्तियों को वस्त्रादि दें।
 
(3) शनि मंदिर में दीया जलाएं।
 
तुला राशि :
 
(1) पीपल में मीठा जल स्टील के लोटे से चढ़ाएं तथा तेल का दीपक जलाएं। 
 
(2) दक्षिण-पश्चिम में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
 
(3) गाय को मीठा मिलाकर रोटी खिलाएं।
 
वृश्चिक : 
 
(1) दो रंगीन कम्बल दान करें।
 
(2) लाल पुष्प, कुंकु इत्यादि से बाल-सूर्य को अर्घ्य दें। 21 बार गायत्री मंत्र का जप करें।
 
(3) घर के ब्रह्मस्थल पर एक चौमुखा दीपक घी का पूरी रात जलता रहे, ऐसी व्यवस्था कर दीपक जलाएं। 
 
धनु राशि : 
 
(1) गणेश मंदिर में बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
 
(2) गाय को घी-गुड़ लगाकर रोटी (ताजी) खिलाएं।
 
(3) तिल मिले जल से शिवजी का अभिषेक करें, पश्चात शुद्ध जल से स्नान करवाएं। 
 
मकर राशि : 
 
(1) मसूर की दाल हरिजन को दक्षिणा समेत दान करें।
 
(2) लक्ष्मीपूजन में तिल के लड्डू जरूर चढ़ाएं।
 
(3) दक्षिण दिशा में लाल रंग का बल्ब जलाएं। 
 
कुम्भ राशि :
 
(1) पक्षियों को दाना चुगाएं। 
 
(2) रुद्राभिषेक दुग्ध चंदन मिश्रित जल से करें।
 
(3) पश्चिम-दक्षिण में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
 
मीन राशि :
 
(1) तेल लगी रोटी (ताजी) तीन काले कुत्तों को खिलाएं।
 
(2) शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाकर काली तिल या उड़द का दान करें।
 
(3) शनि महाराज का तेल से अभिषेक करवाएं।
 
दीपावली पर इन सरल एवं सिद्ध उपायों को करने से कई बाधाएं स्वत: ही दूर हो जाती हैं तथा सुख-शांति प्राप्त होती है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख