Daily Horoscope
✕

धनतेरस पर खरीदें चांदी का कड़ा और पहनें इस रक्षा कवच को दिवाली के अगले दिन

Updated: सोमवार, 1 नवंबर 2021 (18:45 IST)
धनतेरस के दिन चांदी का कड़ा खरीदें, लक्ष्मी को अर्पित करें, तीन दिन रखें और दिवाली वाले दिन पहन लें....बहुत सटीक है यह उपाय
 
 जानिए क्या करें इस दिन...
 
1 . इस दिन किसी की आलोचना, झगड़े व वाद-विवाद की बात बिलकुल भी न करें। अगर संभव हो तो पुरानी रंजिश या मन मुटाव को भुलाकर शत्रु को भी मित्र बनाने की पहल करें इससे देवता प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार में शुभता आती है।
 
धनतेरस के दिन अपने दाएं हाथ के लिए एक चांदी का कड़ा बनवाएं या खरीदें, इस कड़े को धनतेरस से लेकर दिवाली वाले दिन तक मां लक्ष्मी के चरणों से लगा कर वहीं पूजा में रख दें और उस पर तिलक लगा दें।
 
दिवाली के अगले दिन सुबह स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी का ध्यान-पूजन करने के बाद उसे दाहिने हाथ में धारण कर लें। यह कड़ा अब आपका रक्षा कवच है। 
 
चांदी का कड़ा पहनने से आत्मविश्वास तो आएगा ही साथ ही धन आगमन के रास्ते खुलने लगेंगे। हर काम में सफलता मिलने लगेगी। 
 
इसके अलावा भी आप उपाय कर सकते हैं... 
 
यदि आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो आप धनतेरस से दीपावली की 3 दिन संध्या में लगातार श्री गणेश स्तोत्र का पाठ करें, उसके उपरांत गाय को कोई भी हरी सब्जी या चारा डालें, जल्दी ही आपकी आर्थिक बाधाएं हल होने लगेंगी ।
 
धनतेरस के दिन अपने, अपने परिवार के खरीददारी अवश्य ही करें लेकिन इस दिन किसी भी बाहरी व्यक्ति के लिए उपहार ना खरीदें। अगर आप को किसी को कोई भी उपहार देना है तो उसे आप पहले ही खरीद लें उस दिन ना खरीदें। इ स दिन कोई भी वस्तु आपने साथ सौभाग्य लेकर आती है। अत: इस दिन सिर्फ अपने लिए खरीदी करें। 
 
जीवन में हर प्रकार से उन्नति करने के लिए धनतेरस के दिन व्यक्ति को चांदी में निर्मित एवं प्राण प्रतिष्ठित नवरत्न लॉकेट खरीदकर इसे घर में लाकर मंदिर में रख देना चाहिए। फिर इसे दीपावली के दिन मां लक्ष्मी कि पूजा के बाद धारण करना चाहिए। इससे जातक को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी दिशाओं से सुख समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है। 
भाग्य चमकाने के लिए धनतेरस के दिन चांदी की दो ठोस गोलियां बनवाएं और उसे पूजा घर में रख दें फिर दीपावली के दिन पूजा के समय उन चांदी की गोलियों की पूजा कर उन्हें सदैव अपने पास रखें। इस उपाय से भाग्य प्रबल होता है,हर प्रकार के कार्यों में श्रेष्ठ सफलता मिलती है।
 
धनतेरस के दिन सांयकाल लक्ष्मी पूजन के बाद दक्षिणवर्ती शंख में चावल के दाने और गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें इससे धन लाभ होता है।
 
धनतेरस वाले दिन से दीपावली के पांचों दिनों में मां लक्ष्मी को लौंग का जोड़ा अवश्य ही अर्पित करें, इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
 
धनतेरस वाले दिन सफ़ेद वस्तुओं जैसे चीनी, चावल, आटा, घी और सफ़ेद वस्त्र जो भी संभव हो उसका दान अवश्य ही करें इससे मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है, कार्यों की बाधाएं दूर होती है, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
 
धनतेरस या दिवाली के दिन कोई भी किन्नर दिखे तो उसे कुछ ना कुछ दान अवश्य ही करें और उससे अनुरोध करके एक रुपया ले लें। इस सिक्के को अपने पर्स में या तिजोरी में रखे इससे लाभ लाभ के योग बनते हैं।
 
दीपावली, के 5 दिनों में यदि कोई भी जमादार या गरीब असहाय, मांगने वाला आपके घर में आ जाए तो उसे खाली ना भेजें उसे कुछ ना कुछ अवश्य ही दान में दें। इससे मां लक्ष्मी और कुल देवता का आशीर्वाद मिलता है, उस जातक को जीवन में धन की कोई भी कमी नहीं रहती है, कार्यों में श्रेष्ठ सफलता मिलती है।

Show comments

सभी देखें

29 October Birthday: आपको 29 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 अक्‍टूबर, 2026)

रमा एकादशी व्रत रखने का क्या है महत्व? जानिए पारण का समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अक्‍टूबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गोवत्स द्वादशी के त्योहार का महत्व, कथा और पूजा का शुभ मुहूर्त

सभी देखें

Karwa Chauth Fashion Rules: करवा चौथ पर पहन रही हैं शादी का जोड़ा? जानें लाल रंग का धार्मिक रहस्य और भूलकर भी न पहनें ये 4 अशुभ रंग

Kartik Maas Niyam: कार्तिक महीने में क्या करें और क्या न करें? जानें वो 10 काम जिनसे प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Shani Gochar 2026: शनि का 3 बड़े ग्रहों के साथ दुर्लभ 'षडाष्टक योग', इन 4 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत

Diwali Cleaning Secrets: दिवाली सफाई में अचानक मिल जाएं ये 4 चीज़ें, तो समझें चमकने वाली है आपकी किस्मत

Goa Diwali Tradition: गोवा में दिवाली नहीं, क्यों मनाया जाता है 'नरकासुर वध' का सबसे बड़ा जश्न? जानें अनोखी वजह

अगला लेख