biodatamaker

5 नवंबर, धनतेरस की रात इन 7 चीजों के साथ कर लें यह उपाय, मां लक्ष्मी और कुबेर का होगा स्थायी वास

Updated: रविवार, 4 नवंबर 2018 (15:09 IST)
उन्नति के लिए धनतेरस से आरंभ करें इस उपाय को 
धनतेरस विशेष : अपनाएं सफलता का अचूक उपाय 
 
हर व्यक्ति जीवन में उन्नति चाहता है। सफलता और प्रतिष्ठा चाहता है लेकिन समस्त प्रतिभा के बावजूद कई बार वह मुकाम हासिल नहीं हो पाता है जिसका व्यक्ति हकदार है। ऐसे ही लोगों के लिए प्रस्तु‍त है आसान सा उपाय जिसे धनतेरस से आरंभ किया जाए तो सफलता के दरवाजे खुलते चले जाते हैं। 
 
सामग्रीः
1. दक्षिणावर्ती शंख,
2.केसर,
3.गंगाजल का पात्र,
4.धूप अगरबत्ती,
5.दीपक,
6.लाल वस्त्र।
7.स्फटिक की माला
 
 
विधिः अपने सामने धन्वंतरि व लक्ष्मी जी के फोटो रखें तथा उनके सामने लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर दक्षिणावर्ती शंख रख दें। उस पर केसर से स्वास्तिक बना लें तथा कुमकुम से तिलक कर दें। दीपक सबसे पहले जला लें। शंख को गंगाजल से स्नान कराएं। बाद में स्फटिक की माला से मंत्र की 7 मालाएं जपें। तीन दिन तक यानी दीपावली तक ऐसा करना चाहिए। 

इससे मंत्र-साधना सिद्ध हो जाती है। मंत्र जप पूरा होने के पश्चात् लाल वस्त्र में शंख को बांधकर घर में रख दें। कहा जाता है - जब तक वह शंख घर में रहेगा, तब तक घर में निरंतर उन्नति होती रहेगी। 
 
मंत्र
ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं महालक्ष्मी धनदा लक्ष्मी कुबेराय मम गृह स्थिरो ह्रीं ॐ नमः।

ALSO READ: जानिए समुद्र मंथन से किस दिन कौन से देवता निकले, साथ में धनतेरस का पारंपरिक मंत्र

ALSO READ: धनतेरस विशेष : श्री भगवान धन्वंतरि जी की आरती

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख