ramcharitmanas

Dhanteras 2021 : आज धनतेरस पर 5 विशेष योग में जानिए कब, कैसे और क्या करें, होगी साल भर धन की रिमझिम बरखा

Updated: मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (13:24 IST)
पहली बार पांच विशेष योग में धन तेरस पर होगी देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा
 
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस है। यह तिथि इस वर्ष 2 नवंबर मंगलवार को है। व्यवसायी से लेकर आम लोग तक धनतेरस की तैयारी में महीनों से लगे हुए हैं। धनतेरस के लिए कोई बाजार सजा रहा है तो कोई घर। धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा रही है। 
 
ज्योतिर्विद पं. सोमेश्वर जोशी ने बताया की ये पांच दिवसीय महोत्सव देवी लक्ष्मी नारायण की आराधना के साथ खरीदारी के लिए भी शुभ मुहूर्त होता है। इस वर्ष धनतेरस पर त्रिपुष्कर, दोपहर सर्वार्थ सिद्ध,  सिद्धि योग, प्रजापत (धाता) 12 :52 मिनिट पश्चात, वैधृत का अति शुभ योग बन रहा है। 
 
धन त्रयोदशी विशेष कर शिव, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की आराधना के उपरांत शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी वर्ष भर के लिए शुभ फलदायक सिद्ध होता है। 

शिव पुराण आदि में भौम, त्रयोदशी प्रदोष काल धनतेरस पर आना अपने आप में बहुत बड़ा धार्मिक पौराणिक महोत्सव है जिसका अध्यात्म में बहुत महत्त्व है। 
 
भगवान धन्वंतरि/ धन्वन्तरी जयंती
वेदों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी। धन्वंतरी आरोग्य के देवता हैं। कुबेर की जहां धन और समृद्धि के लिए पूजा की जाती है, वहीं भगवान धन्वंतरि की पूजा इस दिन आरोग्य की कामना के लिए की जाती है।
- शिव अभिषेक करें
- कुबेर, धन्वंतरि लक्ष्मी पूजन करें 
- स्कंद पुराण अनुसार मिटटी के दीपक को तिल के तेल से पूरा भर गंध आदि से पूजन कर दीपदान, द्वार, एवं भगवान के समक्ष पूजित दीप प्रज्वलित करें
- झाड़ू, स्वर्ण, चाँदी खरीदें 
ALSO READ: धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में ये 13 चीजें घर लाएं और 13 चीजों का दान करें

ALSO READ: धनतेरस पर 6 राशि वाले यदि खरीदेंगे सोना तो होगा नुकसान, 4 राशि वालों के लिए है शुभ, बढ़ेगा सम्मान

ALSO READ: Dhanteras katha : धनतेरस क्यों मनाते हैं, पढ़ें पवित्र और पौराणिक कथा


धनतेरस पूजन खरीदी के लिए उत्तम मुहूर्त

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख