kalsarpa dosh calculator
✕

क्यों मनाई जाती है धनतेरस, जानिए महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (16:48 IST)
धनतेरस, धनवंतरी त्रयोदशी या धन त्रयोदशी दीपावली से पूर्व मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन आरोग्य के देवता धनवंतरी, मृत्यु के अधिपति यम, वास्तविक धन संपदा की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी तथा वैभव के स्वामी कुबेर की पूजा की जाती है।
 
इस त्योहार को मनाए जाने के पीछे मान्यता है कि लक्ष्मी के आह्वान के पहले आरोग्य की प्राप्ति और यम को प्रसन्न करने के लिये कर्मों का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक है। कुबेर भी आसुरी प्रवृत्तियों का हरण करने वाले देव हैं। 
 
धनवंतरी और मां लक्ष्मी का अवतरण समुद्र मंथन से हुआ था। दोनों ही कलश लेकर अवतरित हुए थे। 
 
श्री सूक्त में लक्ष्मी के स्वरूपों का विवरण कुछ इस प्रकार मिलता है। 
 
‘धनमग्नि, धनम वायु, धनम सूर्यो धनम वसु:’ 
 
अर्थात प्रकृति ही लक्ष्मी है और प्रकृति की रक्षा करके मनुष्य स्वयं के लिए ही नहीं, अपितु नि:स्वार्थ होकर पूरे समाज के लिये लक्ष्मी का सृजन कर सकता है। 
 
श्री सूक्त में आगे यह भी लिखा गया है-‘न क्रोधो न मात्सर्यम न लोभो ना अशुभा मति:’ 
 
तात्पर्य यह कि जहां क्रोध और किसी के प्रति द्वेष की भावना होगी, वहां मन की शुभता में कमी आएगी, जिससे वास्तविक लक्ष्मी की प्राप्ति में बाधा उत्पन्न होगी। यानी किसी भी प्रकार की मानसिक विकृतियां लक्ष्मी की प्राप्ति में बाधक हैं।
 
आचार्य धनवंतरी के बताए गए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी उपाय अपनाना ही धनतेरस का प्रयोजन है। 
 
श्री सूक्त में वर्णन है कि, लक्ष्मी जी भय और शोक से मुक्ति दिलाती हैं तथा धन-धान्य और अन्य सुविधाओं से युक्त करके मनुष्य को निरोगी काया और लंबी आयु देती हैं।
 
कैसे करें धनवंतरी पूजन 
 
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही धनवंतरी का जन्म हुआ था,  इसलिए इस तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धनवंतरी जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत से भरा कलश था। भगवान धनवंतरी चूंकि कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। अत: कोई भी नया बर्तन अवश्य खरीदें, ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
 
इस दिन धनवंतरी जी का पूजन इस तरह करें -

नवीन झाडू एवं सूपड़ा खरीदकर उनका पूजन करें। 
 
सायंकाल दीपक प्रज्ज्वलित कर घर, दुकान आदि को सुसज्जित करें। 
 
मंदिर, गौशाला, नदी के घाट, कुओं, तालाब, बगीचों में भी दीपक लगाएं। 
 
यथाशक्ति तांबे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन व आभूषण क्रय करें।  
 
हल जुती मिट्टी को दूध में भिगोकर उसमें सेमर की शाखा डालकर तीन बार अपने शरीर पर फेरें। 
 
कार्तिक स्नान करके प्रदोष काल में घाट, गौशाला, बावड़ी, कुआं, मंदिर आदि स्थानों पर तीन दिन तक दीपक जलाएं। 
 
शुभ मुहूर्त में अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान में नई गद्दी बिछाएं अथवा पुरानी गद्दी को ही साफ कर पुन: स्थापित करें।
 
 धनवंतरी जी की पूजा से तात्पर्य आसपास के वातावरण की सफाई से है। समूह में दीपक जलाने से तापमान बढ़ता है, जिससे सूक्ष्म कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और प्रकृति स्वरूपा साक्षात् लक्ष्मी के आगमन का मार्ग प्रशस्त होता है।
 
क्या खास करें इस दिन- 
 
इस दिन अपने सामर्थ अनुसार किसी भी रूप में चांदी एवं अन्य धातु खरीदना अति शुभ है। धन संपत्ति की प्राप्ति हेतु कुबेर देवता के लिए घर के पूजा स्थल पर दीप दान करें एवं मृत्यु देवता यमराज के लिए मुख्य द्वार पर भी  दीप दान करें। 
 
धनतेरस के शुभ मुहूर्त
 
प्रात: 10.45 से 12.12 तक
दोपहर : 12.12 से 1.39 तक
दोपहर : 3.05 से 4.32 तक
रात्रि 7.32 से 8.05 तक
रात्रि 10.39 से 12.12 तक
देर रात सिद्धि के लिए रात्रि 12.12 से 1.46 तक।

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा

2 दिसंबर को वृश्चिक में बुध का गोचर: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

खरमास 2026: कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

सभी देखें

भगवान विष्णु को क्‍यों प्रिय है मार्गशीर्ष का महीना? अमावस्‍या पर पितरों के लिए क्यों जलाते हैं दीपक?

क्यों खास है मार्गशीर्ष अमावस्या? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानें धार्मिक महत्व

दिसंबर 2026 का पंचांग: ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहार और 12 राशियों का भविष्यफल

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा बदलाव

क्यों रखा जाता है प्रदोष व्रत? क्यों खास है यह व्रत? कैसे करें भगवान शिव की पूजा?

अगला लेख