dipawali
✕

दिवाली 2019 : दिवाली की छुट्टियां कैसे मनाएं, जानिए

Updated: शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (13:56 IST)
दिवाली की छुट्टियां हर कार्यालय और स्कूल में अलग-अलग तरह से मिलती है। कुछ अतिरिक्त छुट्टियां लेकर दिवाली पर कुछ नया प्लान किया जा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि दीपावली की छुट्टियां घर की साज सज्जा, आराम करने या योजना बनाने में ही गुजर जाती है। ऐसे में जरूरी है कि छुट्टियों में काम कम और एंजॉय ज्यादा हो। यह कैसे संभव होगा?
 
 
दिवाली के पूर्व कर लें ये सारे कार्य : धन तेरस के चार दिन पहले ही घर की साज-सज्जा, रंग-रोगन, पूजा सामग्री की खीरीदी, वस्त्र खरीदना और पटाखे खरीदना आदि का काम निपटा लें। ऐसा करने से धन तेरस और दिवाली के दिन आपके पास भरपूर समय होगा। बस धन तेरस पर आपको सोना, चांदी या बर्तन ही खरीदने बाजार जाना होगा। ऐसे में आप धनतेरस, नरक चतुर्थी, पड़वा या भाईदूज पर कहीं घुमने का प्लान भी बना सकते हैं।
 
 
जो लोग मनाते हैं घर पर ही दिवाली : अधिकर लोग अपने घर पर ही दिवाली मनाते हैं। ऐसे लोग भी अच्छे से समय को मैनेज कर सकते हैं, जैसे धन तेरस पर दिन में खरीदारी के दौरान बाहर ही भोजन का लुप्त उठा सकते हैं। दूसरा नरक चतुर्दशी को सुबह जल्दी उठकर कहीं घुमने का प्लान बना सकते हैं।
 
 
तीसरे दिन दिवाली पर दिन में घर पर ही रहकर अच्छे से दिवाली का त्योहार मनाएं। यदि आप पूजा में जितनी देर करेंगे उतना कम लुफ्त उठा पाएंगे लोगों से मिलने और पटाखे छोड़ने में, तो बेहतर होगा कि आप शाम को जो सबसे पहला मुहूर्त हो उसी में लक्ष्मीजी की पूजा अच्छे से कर लें।
 
दीवाली के दूसरे दिन आप अपने घर पर ‍'दिवाली मिलन समारोह' का आयोजन करके अपने रिश्‍तेदारों को आमंत्रित कर सकते हैं या आप सभी से मिलने उनके घर जा सकते हैं। कुछ लोग इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का आयोजन करते हैं। दीवाली के तीसरे दिन अर्थात भाईदूज पर आप अपनी बहन या भाई के घर जाकर इस त्योहार को मना सकते हैं।
 
जो लोग जाते हैं घर से बाहर : बहुत से ऐसे लोग हैं जो कि अपने शहर से बाहर या अपने प्रदेश से बाहर किसी अन्य प्रदेश या शहर में नौकरी कर रहे हैं उन्हें तो लंबी छुट्टी की आवश्यकता होती है। ऐसे में वे लोग अपने परिवार के साथ ही अपने नगर चले जाते हैं। यदि वे लोग छुट्टियों को अच्छे से प्लान करें तो दीपावली को अपने घर पर पूजा-पाठ करने के बाद कहीं घुमने जा सकते हैं।
 
कुछ बदलाव भी कर सकते हैं : कुछ ऐसे लोग हैं जो कि सोचते हैं कि इस बार की दिवाली कहीं ओर मनाई जाए। वे लोग अपने गांव चले जाते हैं या किसी खास रिश्‍तेदार के यहां दिवाली मनाते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं। इस बार की दिवाली आप अपने संयुक्त परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर मना सकते हैं या किसी खास जगह पर एंजॉय कर सकते हैं।
 
दिवाली का मनोरंजन : यदि आपने घर के जरूरी कार्य पहले ही निपटा लिए हैं तो आप दिवाली के त्योहार को अच्‍छे से एंजॉय कर सकते हैं। अधिकरत लोग इस त्योहार पर नए-नए पकवान बनाकर खाते हैं और कुछ लोग इस दिन जुआं खेलते हैं। कई क्षेत्रों में तो दिवाली पर मेला भी लगता है। ग्रमीण क्षेत्रों में मवेशियों को अच्‍छे से सजाया जाता है और कई तरह के खेलों का आयोजन भी होता है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Narak Chaturdashi 2026: नरक चतुर्दशी पर कब करें पूजा और अभ्यंग स्नान? जानें सटीक शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, विधि और कथा

Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त, नोट करें संपूर्ण पूजन विधि, सामग्री और कथा

नरक चतुर्दशी पर इस मुहूर्त में करें हनुमान पूजा, सभी संकट हो जाएंगे दूर, नरक के भय से मिलेगी मुक्ति

Diwali 2026: दिवाली की रात भूलकर भी न करें ये 5 तांत्रिक प्रयोग, हो सकता है भारी नुकसान

सभी देखें

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

धनतेरस पर आरोग्य की पूजा करें, अपने डॉक्टर को धन्यवाद दें

Dhanteras 2026: धनतेरस पर इस सरल विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें सटीक शुभ मुहूर्त और सामग्री

मंगल गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं ग्रहों के सेनापति, इन 5 राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा

धनतेरस पर इन चीजों की है सबसे ज्यादा मांग, बर्तन-सोने के साथ छाए ये नए ट्रेंड्स, जानें क्या खरीद रहे हैं लोग?

अगला लेख