dharma sangrah
✕

दिवाली पूजा से पहले मंदिर में लाकर रखें यह 11 चीजें... तभी मिलेगा पूजा का शुभ फल

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (14:41 IST)
दीपावली पर हर कोई विधि-विधान से पूजन करना चाहता है लेकिन अगर ऐसा ना कर सकें तो यह सुनिश्चित करें कि घर के मंदिर में यह 11 प्रकार की वस्तुएं हों इनसे पूजा के समस्त दोष दूर होते हैं और घर में शुभता आती है। 
 
1. देवी लक्ष्मी: देवी लक्ष्मी जी को अपने घर के मंदिर में सदैव रखना चाहिए।
 
2. भगवान कुबेर: घर के मंदिर में भगवान कुबेर की एक मूर्ति रखने से लक्ष्मी जी कृपा दृष्टि बनी रहती है। भगवान कुबेर समस्त संसार के धन के स्वामी हैं।
 
3. छोटे नारियल: ये नारियल सामान्य नारियल की तुलना में आम तौर पर छोटे होते हैं। यह लक्ष्मी का फल है इसीलिए इसे श्रीफल भी कहा जाता है। घर में इस नारियल की पूजा करने से लक्ष्मी जी की कृपा मिलती है।
 
4. कौड़ी: कौड़ी समुद्र से निकलती हैं। देवी लक्ष्मी का जन्म भी समुद्र से हुआ है। इसलिए कौड़ी देवी लक्ष्मी को आकर्षित करती हैं।
 
5. मोती शंख : यह एक चमत्कारी शंख माना जा रहा है। इस रखने से घर में धन की कमी नहीं रहती।
 
6. चांदी के गणेश: घर के मंदिर में गणेश की चांदी की मूर्ति रखनी चाहिए। यह मूर्ति पूजा में विशेष स्थान रखती हैं।
 
7. श्री यंत्र: यह यंत्र के राजा के रूप में माना जाता है। इसे पूजा घर में रखने से धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
 
8 . रजत पादुका: देवी लक्ष्मी की चांदी की चरण पादुकाएं घर के मंदिर में रखने से साक्षात लक्ष्मी का घर में वास होता है। यह किसी विशेष उद्देश्य के लिए भी घर में रख सकते हैं। मनोकामना पूरी होने पर इसे मंदिर में दान दिया जा सकता है। 
 
9. कमल गट्टा: यह कमल का बीज है और लक्ष्मी जी कमल के बीजों की माला पहनती हैं। मां लक्ष्मी को कमल के बीज की माला पहनाने से वह प्रसन्न रहती हैं।
 
10.चांदी का हाथी : मां लक्ष्मी को हाथी बेहद प्रिय है। हाथी ऐश्वर्य का प्रतीक है। दीपावली से पूर्व हाथी लाकर मंदिर में अवश्य रखें। इससे हर प्रकार के संकट का नाश होता है और सौभाग्य व ऐश्वर्य में अभिवृद्धि होती है। 
 
11. कामधेनु : मंदिर में छोटी सी कामधेनु बछड़े के साथ रखने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती है।

ALSO READ: दीपावली की शाम को कौन सा समय है सबसे धनदायक और शुभ, राशि अनुसार कैसी पूजा शुभ है आपके लिए

ALSO READ: सिर्फ 20 रुपए में कर सकते हैं इस दीपावली मां लक्ष्मी को प्रसन्न, इतने सरल उपाय कि हर कोई कर सकता है

Show comments

सभी देखें

आखिर छठी मैया कौन हैं और क्यों की जाती है उनकी पूजा?

ज्योतिष में बेहद अशुभ माना जाता है मंगल-शनि का यह योग, 12 राशियों में से इन लोगों पर मंडरा रहा है संकट

12 नवंबर से बदलेगा इन 6 राशियों का भाग्य, मंगल-गुरु-केतु की महायुति से होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

छठ पूजा में सूर्यदेव को ही क्यों दिया जाता है अर्घ्य? जानिए इसका धार्मिक महत्व

आंवला नवमी पर क्यों होती है मां जगद्धात्री की पूजा? जानिए इस दिन का धार्मिक महत्व, कथा और खास मान्यता

सभी देखें

12 November Birthday: आपको 12 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 12 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

मंगल-केतु-गुरु की युति से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत! जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

500 साल बाद सिंह राशि में बना मंगल-केतु-बृहस्पति का महासंयोग: क्या छिड़ेगा महायुद्ध या बनेगी शांति की राह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख