Daily Horoscope

योग प्रशिक्षक श्रीमती ज्योति भदोरिया ने कहा, 365 दिन मनाएं योग दिवस

Updated: बुधवार, 22 जून 2022 (11:23 IST)
इंदौर। सिल्वर स्प्रिंग फेज-2 बाईपास टाउनशिप में योग शिविर का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष में इंदौर के बाईपास पर स्थित सिल्वर स्प्रिंग फेज-टू टाउनशिप में योग की आवश्यकता एवं स्वास्थ्य से सीधा संबंध पर योग प्रशिक्षक श्रीमती ज्योति भदोरिया द्वारा उद्बोधन दिया गया।
 
इस सत्र में रहवासी संघ के लगभग 40 महिला और पुरुष उपस्थित थे जिन्होंने प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योगासनों का अभ्यास भी किया। इस सत्र में भुजंगासन एवं धनुरासन से रीढ़ की हड्डी को सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की गई।
योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर की जाने वाली रस्म मात्र ना बनी रह जाए इस संदर्भ में योग प्रशिक्षक श्रीमती ज्योति भदोरिया ने वर्ष के 365 दिन योग का घर पर रहते हुए 30 मिनट का अभ्यास किए जाने के शपथ भी ग्रहण कराई, ताकि स्त्री, पुरुष, बच्चे एवं वृद्ध न केवल योग से सदैव परिचित रहे बल्कि स्वस्थ शरीर का निर्माण कर लंबे समय तक स्वस्थ रह पाए। 
 
इस अवसर पर सिल्वर स्प्रिंग फेस टू के रहवासी संघ के पदाधिकारी अलका दुबे, श्री पाटीदार, श्री चौधरी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा भदौरिया ने किया।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को दूसरे दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

जैन धर्म के संवत्सरी पर्व का महत्व और मिच्छामी दुक्कड़म् का अर्थ

गणेश चतुर्थी पर जानिए गणपति जी के 5 चमत्कारी मंदिर के बारे में रोचक जानकारी

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पहले दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

अगला लेख