Hanuman Chalisa

भगवान कुबेर को चढ़ती हैं ये 7 चीजें

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (15:28 IST)
Kuber worship
 
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कुबेर (Kuber) को धन-संपत्ति, सुख-समृद्धि देने वाले देवता माना जाता है। धन के देवता कुबेर का उत्तर दिशा में निवास माना गया है। भगवान शिव जी ने कुबेर को 'धनपाल' होने का वरदान दिया था। अत: देवताओं के कोषाध्यक्ष भगवान कुबेर होने के कारण उनका पूजने करते समय उन्हें निम्न चीजें चढ़ाने से जीवन में चल रही पैसों से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर होती हैं। 
 
वैसे तो भगवान कुबेर की पूजा हर दिन की जा सकती है, लेकिन धनतेरस या धन त्रयोदशी से दीपावली तक कुबेर पूजा विशेष महत्व माना गया हैं, क्योंकि दीपावली पर्व में माता लक्ष्मी, श्री गणेश, मां सरस्वती, भगवान विष्णु, माता कालका, कुबेर देवा, भगवान धनवंतरि, भगवान श्री कृष्ण और अन्य सभी देवी-देवताओं का पूजन किया जाता है। 
 
कुबेर पूजन के पहले उत्तर दिशा में पीले, हरे, नीले रंगों का उपयोग करके लहर वाली या लहरिया आकार की रंगोली बनाने से कुबेर प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा उनके पूजन में कुबेर यंत्र, चांदी के सिक्के तथा आभूषण रखने से भी कुबेर देव भरपूर सुख-समृद्धि का आशीष देते हैं। 
 
आइए अब जानते हैं कुबेर देव को कौन-कौनसी चीजें चढ़ाई जाती है- 
 
1. धनिया, 
 
2. कमलगट्टा, 
 
3. इत्र, 
 
4. सुपारी,
 
5. लौंग,
 
6. इलायची
 
7. दूर्वा। 
 
इन सबके अलावा जल कलश, सिंदूर, लाल पुष्प, माला, मिठाई, नारियल, चौकी, लाल कपडा, रोली, मोली, पंचामृत, लाल चंदन, हल्दी, गंगाजल, घी का दीया, धूपबत्ती, कर्पूर तथा पंचमेवा आदि।

अत: भगवान कुबेर का पूजन करते समय उन्हें उपरोक्त 7 चीजें अवश्य ही चढ़ाएं तथा उनसे अपार सुख, ऐश्वर्य तथा धनवान होने का वरदान अवश्य लें। 

Lord kuber

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान अंश नीम करोली बाबा, जानिए 6 ऐसी बातें जिसे जानकर आश्चर्य करेंगे

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन: 2 सितंबर से इन 5 राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा, अचानक धन लाभ के बन रहे योग

जनक दीदी का 41वां रक्षा-बंधन: 50 पौधे लगाकर मनाया गया

श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी के दिन आद्य कालिका माता की जयंती, जानें पूजा का शुभ समय और महत्व

अगला लेख