Hanuman Chalisa

धनतेरस और नमक का क्या है कनेक्शन

Updated: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (13:55 IST)
Dhanteras 2022
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस (Dhanteras)के दिन घर में नमक अवश्य ही खरीद कर लाना चाहिए, क्योंकि धनतेरस के दिन खरीदी किए गए नमक से घर में सुख-समृद्धि आती है, धन लाभ भी होता है। उस घर पर सदा माता धनलक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जो धनतेरस के दिन एक पैकेट नमक खरीदते हैं। 
 
मान्यता हैं कि इस दिन नमक (Salt) का नया पैकेट खरीदकर खाना बनाने में उस नए नमक ही प्रयोग करना चाहिए, इससे घर के मुखिया के धन की आवक में वृद्धि होती है। तथा आसानी से बाजार में उपलब्ध यह नमक आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होने देता है। इसके अलावा नमक के नए पैकेट का उपयोग आप कई प्रकार से करके घर में शुभता तथा धन-धान्य में बढ़ोतरी कर सकते हैं।  
 
धनतेरस के दिन खरीदे गए नमक के पैकेट से थोड़ासा नमक कांच के बाउल अथवा कांच की छोटी शीशी में भरकर घर के उत्तर-पूर्व कोने में रखने से जहां घर की नकारात्मकता दूर होती है, वही धन के आगमन के नए रास्ते भी मिलने लगेंगे।
 
इस दिन खरीदे गए नमक से धनतेरस से दीपावली तक घर में पोंछा लगाने से भी घर की निगेटिव एनर्जी दूर होकर घर में सुख, शांति, धन, वैभव में बढ़ोतरी होती है।
 
इतना ही नहीं कम पैसे खर्च करके धनतेरस के दिन सिर्फ एक नमक का पैकेट खरीद कर आप अपने जीवन में बड़ा बदलाव करते हैं। इस दिन नमक खरीदने वाले व्यक्ति को जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है तथा उस घर पर माता लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती है। 
 
इसके अलावा ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए इस दिन झाड़ू, खड़ा या साबुत धनिया, कौड़ी, कमल गट्‍टे तथा हल्दी की गांठ भी खरीदने की पुरातन परंपरा है। धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से धन की देवी कभी भी आपका साथ नहीं छोड़ती हैं तथा हमेशा आप पर अपनी अपार कृपा बरसाती है। 

 
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

दूसरे सोमवार को करें ये आसान उपाय, श्रावण के 12वें दिन इस मंत्र से प्रसन्न होंगे शिवजी और चंद्रदेव

श्रावण मास में रविवार का खास उपाय, 11वें दिन इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होंगे शिवजी और सूर्यदेव

12 अगस्त 2026 का सूर्य ग्रहण: इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रहें सतर्क

सावन का दूसरा सोमवार और सोम प्रदोष का महासंयोग: जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और विशेष उपाय

अगला लेख