dharma sangrah

Delhi Violence : उन्मादी भीड़ के चंगुल से मुस्लिम युवक को बचाया, सिख ने पहनाई अपनी पगड़ी

Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (17:54 IST)
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में बहादुर सिख कौम की मिसालें दी जाती हैं। जब भी कोई संकट आता है, तब सबसे पहले यही कौम मानवता की सेवा के लिए आगे आती है और बिना किसी प्रचार के अपना काम करती है। दिल्ली में जब मानवता और इंसानियत मरती जा रही थी, तभी एक बहादुर सिख ने खुद की पगड़ी पहनाकर एक मुस्लिम की जान बचाई।

भाईचारे की मिसाल पेश करने का यह मामला दिल्ली के भजनपुरा का है। यहां पर उन्मादी भीड़ ने जब जियाउद्दीन नामक मुस्लिम को घेर लिया, तब जिंदर सिंह सिद्धू नामक एक सिख मसीहा बनकर सामने आ गया और उसने अपनी जान की परवाह किए बगैर उसे बचाया।

यदि जिंदर जियाउद्दीन को नहीं बचाते तो वह भी दिल्ली दंगों में मरने वालों की सूची में शामिल हो जाता। भीड़ से बचाकर जियाउद्दीन को वे अपने घर ले गए और आश्वासन दिया कि वे बेखौफ रहें, यहां किसी की ताकत नहीं है कि वह मेरे घर में घुस आए।

ALSO READ: अमित शाह का विपक्ष पर आरोप, CAA पर भ्रम फैलाकर देश में भड़का रहा है दंगे
 
हालांकि जिंदर के घर जियाउद्दीन पूरी तरह महफूज था लेकिन उसने कहा कि मैं आपके घर में ज्यादा देर ठहर नहीं सकता क्योंकि मेरा परिवार मुझे न पाकर परेशान हो जाएगा। उसने जिंदर से अनुरोध किया कि वे किसी तरह उसे अपने घर पहुंचा दें।

जिंदर जानते थे कि यदि वे जियाउद्दीन को खुले में ले गए तो उन्मादी भीड़ से घिर जाएंगे। इसका दूसरा तरीका उन्होंने यह निकाला कि अपनी पगड़ी जियाउद्दीन को पहना दी ताकि वह सरदार लगे। यही नहीं ऊपर से उसे हैलटमेट भी पहना दिया, ताकि उसकी मुस्लिम होने की पहचान छुपाई जा सके।

जिंदर ने अपनी मोटरसाइकल बाहर निकाली और पगड़ी पहने जियाउद्दीन को पीछे बैठाकर उसे अपने घर तक पहुंचाया। पूरे इलाके में इस वक्त जिंदर की बहादुरी और तरकीब की प्रशंसा की जा रही है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख