dharma sangrah
✕

शिवसेना ने पूछा सवाल, जब दिल्ली हिंसा में जल रही थी तो कहां थे अमित शाह?

Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (11:56 IST)
मुंबई। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में दिल्ली में अशांति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की गई। शिवसेना ने सवाल किया कि जब राष्ट्रीय राजधानी हिंसा में जल रही थी तब वह कहीं नहीं दिखे।
 
मराठी के दैनिक अखबार में एक संपादकीय में कहा गया है कि शाह ने हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार, भाजपा उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते घर-घर जाकर पर्चे बांटने में भरपूर वक्त दिया।
 
भाजपा के पूर्व सहयोगी दल ने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आती है लेकिन अब यह हैरान करने वाला है कि जब 38 लोगों की जान चली गई और सार्वजनिक तथा निजी संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा तब शाह कहीं नहीं दिखे।
 
शिवसेना ने कहा, 'अगर इस समय कांग्रेस या कोई अन्य पार्टी केंद्र में सत्ता में होती और भाजपा विपक्ष में होती तो पार्टी गृह मंत्री का इस्तीफा मांगती और अपनी मांग को लेकर मोर्चा निकालती।'
 
संपादकीय में कहा गया कि अब ये सब नहीं होगा क्योंकि भाजपा सत्ता में है और विपक्ष कमजोर है। लेकिन फिर भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शाह का इस्तीफा मांगा है। शिवसेना ने दिल्ली में बिगड़ रहे हालात को काबू में करने के लिए की गई कार्रवाई में देरी पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब गृह मंत्री 24 फरवरी को अहमदाबाद में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत कर रहे थे तो दिल्ली में आईबी के एक अधिकारी की हत्या कर गई।
 
अखबार ने कहा कि 3 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति की अपील की और एनएसए अजीत डोभाल लोगों से बात करने के लिए दिल्ली की सड़कों पर आए। नुकसान होने के बाद इन सभी कदमों की अब क्या जरूरत है? संपादकीय में कहा गया है, 'अगर विपक्ष संसद में दिल्ली दंगों का मुद्दा उठाता है तो क्या उसे राष्ट्र विरोधी कहा जाएगा?'

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

LIVE: चक्रवाती तूफान अर्णब का लैंडफॉल, जियो ने दिया 21.36% का लिस्टिंग गेन

Top News 28 October: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्णब से तबाही, यूपी-बिहार MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया

कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान, आसमान में बचाई थी 174 यात्रियों की जान

यूपी में 104.28 करोड़ से बनेगा साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर

गुजरात के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियों का ऐलान, छात्रों को मिलेगा इतने दिन का अवकाश

अगला लेख