dharma sangrah
✕

संगठन मजबूत, अब सरकार बनाएगी भाजपा

श्रवण शुक्ल, नई दिल्ली से

Written By WD
Published: मंगलवार, 3 दिसंबर 2013 (08:37 IST)
FILE
नई दिल्ली। भाजपा आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी सत्ता वापसी को तय मान रही है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम और भाजपा के आक्रामक, एकजुट, इंटरएक्टिव तथा सकारात्मक चुनाव अभियान ने यह साबित कर दिया है कि संगठन मजबूत है और अब इसी संगठन के बल पर हम सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की सफल रैलियों के सामने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समेत कांग्रेस नेताओं की रैलियां सुपर फलाप रहने से इसके स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।

गोयल ने कहा पार्टी ने इसके लिए आठ महीने पहले से ही समन्वय स्थापित करके और एकजुट होकर अभियान शुरू किया था। इस अभियान में बिजली की दरों में कमी, महंगाई, पानी की कमी, कॉलेजों में दाखिलों की समस्या, युवाओं के लिए अवसरों की कमी, महिलाओं की सुरक्षा, झुग्गी-झोपड़ी कलस्टर, स्लम बस्तियां और अनाधिकृत कॉलेनियां महत्वपूर्ण मुद्दे थे।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए 11763 बूथों के लिए 30 सदस्यीय टीमें बनाई गई। इसके बाद भाजपा के 280 मंडलों में कार्यकर्ता सम्मेलन हुए। जिनमें कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ।

गोयल ने कहा कि पार्टी ने घर-घर भाजपा अभियान के तहत दिल्ली के सभी घरों में विशेष रूप से डिजाइन किए गए लिटरेचर किट्स के साथ कांग्रेस का पर्दाफाश किया और जनता की आशाओं तथा आकांक्षाओं के बारे में फीड बैक प्राप्त किया। जिन्हें पार्टी ने अपने घोषणापत्र और अन्य विजन डॉक्युमेन्ट में शामिल किया।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी