dharma sangrah
✕

शीला ने आप के फंड पर उठाए सवाल

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 11 नवंबर 2013 (00:15 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के वित्त पोषण के स्रोत पर सवाल उठाए हैं।

शीला ने आप के खिलाफ जवाबी हमला करते हुए उनकी सरकार पर निराधार आरोप लगाने और सभी को एक ही नजरिए से देखने के लिए केजरीवाल की पार्टी की कड़ी आलोचना की तथा एक राजनीतिक दल के तौर पर उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए।

शीला ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि आप कहां से धन हासिल करते हैं? आप मुझे झूठा कह सकते हैं या मैं आपको चोर कह सकती हूं लेकिन इस बात का क्या सबूत है कि मैं झूठी हूं? यह साबित करने के लिए क्या सबूत है कि आप एक चोर हैं? किसी के केवल उंगली उठाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता। हर कोई शीशे के घरों में रह रहा है।

उन्होंने उनकी सरकार को निशाना बनाने के लिए आप की आलोचना करते हुए कहा कि चुनावी लड़ाई राजनीतिक दलों की नीतियों और कार्यक्रमों के विस्तृत मुद्दों पर लड़ी जानी चाहिए और यह निजी आरोपों एवं जवाबी आरोपों के आधार पर नहीं लड़ी जानी चाहिए।

75 वर्षीय मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इससे (माहौल से) थोड़ी परेशानी होती है। राजनीतिक लड़ाई इस आधार पर लड़ी जाती है कि आप किस बात का समर्थन करते हैं। यह आपकी सोच और नीतियों पर लड़ी जाती है। यह निजी आरोपों और जवाबी आरोपों को लेकर नहीं लड़ी जाती। आप देख रहे हैं कि भ्रष्टाचार की बात कौन कर रहा है, दूसरों पर उंगलियां कौन उठा रहा है? आप शीला और उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के मामले को लेकर लगातार हमला कर रही है।

आप ने कहा कि उसने आठ नवंबर तक करीब 19 करोड़ रुपए प्रवासी भारतीयों समेत 63,000 लोगों से दान स्वरूप एकत्र किए हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले महीने केंद्र से कहा था कि वह आप के वित्त पोषण का स्रोत पता लगाने के लिए उसके खातों की जांच करे।

आप की वित्त पोषण के स्रोत के बारे में हो रही आलोचना के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें मिलने वाले दान की सभी जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

शीला ने राजनीतिक दल के तौर पर आप की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा, राजनीतिक दल बनना एक गंभीर मामला है। उनकी (आप) सोच क्या है? लोगों को उनकी नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में पता होना चाहिए। भाजपा का दिल्ली में कुछ रिकॉर्ड है। हमारा शहर में सत्ता में रहने रहने का 15 वर्षों का एक ट्रैक रिकॉर्ड है। आप का कोई ट्रैक रिकॉर्ड नहीं है।

यह पूछने पर कि क्या वह आप को खारिज कर रही हैं, उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कह रही कि चुनावों में आप के पास कोई मौका नहीं होगा लेकिन उन्हें उसके राजनीति करने के तरीके को लेकर गंभीर आपत्तियां हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला होगा।

जनमत सर्वेक्षणों में आप के चुनाव में कई सीटों पर जीत करने की बात कहे जाने के बारे में पूछने पर शीला ने परिणामों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा हम जनमत सर्वेक्षणों के परिणामों को गंभीरता से नहीं ले सकते। वे तथ्यात्मक रूप से सही नहीं होते। ये सर्वेक्षण पारदर्शी तरीके से नहीं किए जाते हैं। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना