Daily Horoscope
✕

वोट बांटने के लिए हुआ 'आप' का गठन

श्रवण शुक्ला

Written By WD
Updated: मंगलवार, 3 दिसंबर 2013 (11:54 IST)
WD
नई दिल्ली। जनता ने दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार के 15 वर्षों के कुशासन को झेला है लेकिन अब भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के पक्ष में हवा बह रही है और उससे कांग्रेस पार्टी हासिये पर चली गई जिसने वोट बांटने के लिए अपनी बी टीम आम आदमी पार्टी को खडा किया है।

दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रो. विजय मल्होत्रा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी(आप) पर सोमवार को हमला बोलते हुए ये कहा।

मल्होत्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी दिल्ली की जनता की सेवा करने के बदले उन्हें गुमराह कर रही है। केजरीवाल, अन्ना आंदोलन से पैदा हुए और उन्होंने अपने नेता को स्वार्थ सिद्धि के लिए उसी प्रकार धोखा दिया, जिस प्रकार बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने जय प्रकाश नारायण और डॉ. लोहिया के आदर्शों के साथ किया।

उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे ने केजरीवाल का समर्थन देने से इंकार किया है। वहीं केजरीवाल और साम्प्रदायिक तथा राष्ट्रविरोधी तत्वों के बीच गठजोड साफ नजर आता है। विजय ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने पुलिस अधिकारी महेश चन्द शर्मा की शहादत का मजाक उडाया था, जो बाटला हाउस मुठभेड़ में आतंकवादियों द्वारा शहीद किए गए थे। केजरीवाल और उनकी पार्टी ने गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों को कानूनी सहायता देने का प्रस्ताव किया था।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

परिसीमन और 50% फॉर्मूला, शशि थरूर ने खोली सरकार के दावे की पोल! जानिए किसको होगा घाटा

शेयर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव; 2 दिन लाल तो 2 दिन हरे निशान में रहा बाजार, कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

जनक दीदी की प्रेरणात्मक कार्यशाला 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?