Hanuman Chalisa
✕

भाजपा ने बूथ प्रबंधन पर लगाया जोर

श्रवण शुक्ल, नई दिल्ली से

Written By WD
Published: मंगलवार, 3 दिसंबर 2013 (22:59 IST)
WD
मतदान के अंतिम दिन मंगलवार को भाजपा ने दिल्ली जीतने के लिए अपने बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए सारा जोर लगा दिया है। हालांकि प्रदेश भर के 11763 बूथों में एक अभियान चला भाजपा पहले ही बूथ प्रबंधन का श्री गणेश कर चुकी है परन्तु चुनाव से एक दिन पहले अपने बूथों की सही स्थिति का आंकलन करने के लिए भाजपा ने मंगलवार को पूरा जोर लगा दिया।

सूत्रों के अनुसार आला नेताओं ने दिल्ली के साथ-साथ देश भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार बूथ प्रबंधन के लिए देश भर से आए कई राज्यों के संगठन मंत्री भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बूथ में किसी भी तरह की कोई कमी ने भाजपा के कई राष्टीय नेता भी कार्यकर्ताओं को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को भाजपा के राष्टीस संगठन मंत्री राम लाल व विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने अपने सभी पार्षदों से टेलीकांफ्रेस के माध्यम से बात की थी व पार्षदों से अपील की थी वो अपने स्तर पर बूथ प्रबधंन की जिम्मेदारी संभाले।

दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा : भाजपा के सीएम पद के प्रत्याशी डॉ.हर्षवर्धन के अनुसार दिल्ली में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिल रहा है और वह बिना किसी भी तरह के गठबंधन के सरकार बना रहे है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि 8 तारिख को पांचों राज्यों में हुए चुनाव में से 4 राज्यों में से कांग्रेस को कहीं भी बहुमत नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिन-जिन क्षेत्रों में गया और उन क्षेत्रों में जो कांग्रेस विरोधी लहर चल रही है, उससे यह साबित होता है कि भाजपा दो तिहाई बहुमत से दिल्ली में सरकार बनाएगी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा