Hanuman Chalisa
✕

भाजपा ने जारी किया आरोप-पत्र

श्रवण शुक्ल, नई दिल्ली से

Written By WD
Published: सोमवार, 2 दिसंबर 2013 (00:47 IST)
FILE
भाजपा ने रविवार को शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली दिल्ली की कांग्रेस सरकार के 15 वर्षीय कुराज, महंगाई, भ्रष्टाचार, घोटालों और जनविरोधी नीतियों पर 52 पृष्ठीय आरोप-पत्र जारी किया। इसमें कांग्रेस सरकार के 15 साल के काले कारनामों का तथ्य सहित विवरण दिया गया है।

कोई भी दिल्लीवासी इस आरोप-पत्र को एक बार पढ़ ले तो वह सपने में भी कांग्रेस को वोट देने की बात नहीं सोचेगा बल्कि भाजपा को वोट देकर उसकी सरकार बनाएगा और दिल्ली में सुराज स्थापित करने में मदद करेगा। यह आरोप-पत्र सर्वश्री लालकृष्ण आडवाणी, नितिन गडकरी, डॉ. हर्षवर्धन और विजय गोयल ने रविवार को भाजपा दिल्ली प्रदेश मु यालय में जारी किया।

इसमें कांग्रेस के 15 वर्षीय शासन के दौरान चौपट हुई दिल्ली की अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल, अनधिकृत कालोनियों में बदहाल जिंदगी, पवित्र यमुना को गंदे नाले में बदलना, 30 लाख लोगों का झुग्गी झोपड़ी में नारकीय जीवन जीना आदि मुद्दे शामिल हैं।

आरोप-पत्र में बदहाल शिक्षा, गरीबों से आवास के नाम पर छल, अराजक परिवहन व्यवस्था, बिजली कंपनियों की लूट, जलबोर्ड की मनमानी, चौपट खाद्य वितरण व्यवस्था, खस्ताहाल कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, जनधन की लूट, लोगों को नशेड़ी बनाने वाली आबकारी नीति, गांवों, औद्योगिक क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार, दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का सपना दिखाना लेकिन पूर्ण राज्य बनाने से इनकार करना आदि के बारे में विस्तार से आंकड़ों और तर्कों सहित विवरण दिया गया है।

बिक्रीकर विभाग का घोटाला, अनधिकृत बस्ती घोटाला, कांग्रेसियों के संरक्षण में भूमाफिया द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा, राष्ट्रमंडल खेल के दौरान हजारों करोड़ रुपए के घोटाले करके देश का सिर विश्व में शर्म से झुकाना, तानाशाही और जनविरोधी नीतियां, सरकार को उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय द्वारा फटकार लगाना, लोकायुक्त द्वारा फटकार लगाना, सीएजी द्वारा दिल्ली सरकार को फटकार लगाना आदि मुद्दे शामिल हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट